×

अगर आपके इन अंगों पर है तिल तो पैसा कभी नहीं टिकेगा पास

 

भले ही आप कितन भी रूपया और पैसा कमाते हो मगर आपके इन अंगो पर तिल हैं,तो समझ लीजिए कि आपके पास कभी पैसा नहीं रूकेगा। यानी कि आप कितना भी पैसा कमा क्यों ना लें पर आपके पास संचित धन नहीं रहेगा। अगर आप बहुत मुश्किल से जमा कर भी लें तो किसी न किसी वजह से आपका धन चला ही जाएगा।

बाएं गाल पर तिल होने पर व्यक्ति का धन अपव्यय हो जाता हैं,जिससे कमाई के मुताबिक बचत कर पान बहुत ही मुश्किल होता हैं। वही नीचे के होंठ पर तिल के होने पर भी धन की कमी बनी रहती हैं। वही जबकि ऊपर के होंठ पर तिल होने पर व्यक्ति काम वासना में लगा रहता हैं। वही बायीं हथेली पर तिल होने से व्यक्ति के खर्चे खूब होते हैं। जिससे बचत का अभाव बना रहता हैं। वही बायीं हथेली के ऊपर भी तिल होने पर व्यक्ति के खर्चे बहुत अधिक हो जाते हैं।
जिनके बाएं पैर पर तिल होता हैं। उनका पैसा अनावश्यक ही खर्च होता रहता हैं,जिससे संचय नहीं कर पाते हैं। वही अगर तर्जनी उंगली पर तिल का निशान होने पर व्यक्ति को धन के अभाव का सामना करना पड़ता हैं। हथेली में गुरु पर्वत पर तिल होने पर व्यक्ति को धन की कमी का सामना करना पड़ता हैं। वही ऐसे व्यक्यिों का जन्म धनवान परिवार में होने के बाद भी गरीबी देखनी पड़ती हैं। बाएं भौंह पर तिल होने पर व्यक्ति विलासी होता हैं। ऐसे व्यक्ति विलासिता के कारण अपना धन बर्बाद कर देते हैं।