×

Malmaas mantra jaap 2020: मलमास में करें इन मंत्रों का जाप, भगवान विष्णु की मिलेगी कृपा

 

हिंदू धर्म में मलमास को बहुत ही खास माना गया हैं मलमास को अधिकमास, पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता हैं इस मास के अधिपति देव भगवान श्री विष्णु हैं इस कारण से मलमास में भगवान विष्णु के विभिन्न रूपों की पूजा अर्चना करने का विधान होता हैं इसके अतिरिक्त भगवान श्री विष्णु के मंत्रों का जाना भी अच्छा माना जाता हैं मलमास के दौरान मनुष्य को श्रीमद्भभावगत कथा सुननी चाहिए। इससे उसे कई गुना पुण्य फल की प्राप्ति होती हैं मलमास के समय श्री विष्णु के मंदिरों में उनका दर्शन करना भी अच्छा माना जाता हैं मलमास में अपने घर पर नित्य स्नान आदि से निवृत होकर भगवान श्रीविष्णु के कुछ प्रभावी मंत्रों का जाप करना चाहिए। तो आज हम आपको उन प्रभावशाली मंत्र के बारे में बताने जा रहे हैं तो आइए जानते हैं। जानिए भगवान विष्णु का प्रभावी मंत्र—

गोवर्धनधरं वन्दे गोपालं गोपरूपिणम्।

गोकुलोत्सवमीशानं गोविन्दं गोपिकाप्रियम्।।

ओम नमो भगवते वासुदेवाय।

ऊं नारायणाय विद्महे वासुदेवाय धीमहि तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।

शांता कारम भुजङ्ग शयनम पद्म नाभं सुरेशम।

विश्वाधारं गगनसद्र्श्यं मेघवर्णम शुभांगम।

लक्ष्मीकान्तं कमल नयनम योगिभिर्ध्यान नग्म्य्म।

वन्दे विष्णुम भवभयहरं सर्व लोकैकनाथम।।

जानिए ध्यान रखने वाली कुछ बातें—
आपको बता दें कि जगत के पालनहार श्री हरि विष्णु भगवान के मंत्रों का जाप तुलसी की माला से करना अच्छा माना जाता हैं स्वयं पीले आसन पर विराजमान होकर इस मंत्र का जाप करने से शुभ फलों की प्राप्ति भक्तों को होती हैं श्री विष्णु का ध्यान कर पूजा अर्चना करें और भगवान को भोग जरूर लगाएं। भोग में मीठी चीजों का प्रयोग करना चाहिए।