×

Magh purnima 2019: माघी पूर्णिमा के दिन करें ये महाउपाय…

 

हिंदू धर्म में कई सारी पूर्णिमा होती हैं। जिसमें से माघ पूर्णिमा को बहुत ही खास और महत्वपूर्ण समझा जाता हैं। वही इस दिन चंद्रमा की पूजा और उपासना करना भी बेहद शुभ माना जाता हैं आपको बता दें,कि माघ महीने में माघ पूर्णिमा होती हैं। वही चंद्रमा की उपासना करने से माघ पूर्णिमा वाले दिन बहुत ही फलदायी माना जाता हैं। वही आपको बता दें,कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन को भी बहुत ही श्रेष्ठे माना जाता हैं। कार्तिक पूर्णिमा वाले दिन वाले दिन वरुण देव की पूजा अर्चना की जाती हैं। इस दिन इनकी पूजा करना बहुत ही लाभकारी होता हैं।

वही आज हम आपको एक ऐसे महाउपाय के बारे में बताने जा रहे हैं,जिसको माघी पूर्णिमा के दिन करने से व्यक्ति को सभी सुख की प्राप्ति होती हैं और जीवन में शांति बनी रहती हैं। तो आइए जानते हैं,कि वो कौन सा उपाय हैं।

चंद्रमा के लिए सबसे अच्छा रंग सफेद और स्लेटी रंग को ही माना जाता हैं। वही इस दिन यानी की पूर्णिमा के दिन आप सफेद रंग के वस्त्र धारण करके चमेली, कमल के फूलों की सुगंध का प्रयोग करें। इससे चंद्रमा बहुत ही मजबूत हो जाता हैं। वही चंद्रमा की उपासना के लिए ऊँ क्लीं सोमाय नमाय नमः मंत्र का खास जाप ​भी किया जाता हैं। इसके अलावा ऊँ श्रीं श्रीं सः चंद्राय नमः, ऊँ सोम सोमाय नमः इन मंत्रों का जप करें। वही इन सब में इसे किसी भी मंत्र का विधिवत पूजा अर्चना करके जप करने से व्यक्ति को लाभ प्राप्त होता हैं।