भगवान विष्णु को प्रिय हैं यह माह
हिंदू धर्म में आषाढ़ माह को वर्षा ऋतु का महीना भी कहा जाता हैं, इस महीने में वर्षा ऋतु का आरंभ होता हैं वही यह महीना बहुत ही पवित्र माना जाता हैं इस माह कई व्रत और त्योहार मनाए जाते हैं यह माह भगवान श्री हरि विष्णु जी को अति प्रिय पुरुषोत्तम माह माना जाता हैं वही यह भी मान्यता हैं कि इस माह किया गया दान पुण्य फलदायक होता हैं इस महीने को कामना पूर्ति का महीना कहा जाता हैं।
वही इस महीने कई सारे व्रत और त्योहार भी मनाए जाते हैं आषाढ़ माह में कृष्ण पक्ष की एकादशी को योगिनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता हैं इस व्रत में भगवान श्री विष्णु की पूजा अर्चना की जाती हैं वही आषाढ़ अमावस्या भी बहुत ही पवित्र मानी जाती हैं इस माह में शुक्ल पक्ष द्वितीया से भगवान जगन्नाथ की यात्रा भी निकाली जाती हैं। वही आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी एकादशी भी कहा जाता हैं
वही इस दिन दान पुण्य बहुत ही महत्वपूर्ण और फलदायी माना जाता हैं इस माह सूर्य की उपासना की जाती हैं वही गुप्त नवरात्रि भी इसी महीने मनाई जाती हैं इस माह श्री हरि विष्णु की उपासना से संतान प्राप्ति का वरदान भी प्राप्ति होता हैं।