×

आखिर क्यों भगवान को लहसुन और प्याज नहीं चढाया जाता, जानिए इस रहस्य को

 

जयपुर। हिन्दू धर्म में देवी देवता को लहसुन प्याज अर्पित नहीं किया जा आज हम इस रहस्य के बारे में बता रहें हैं। आखिर क्यों नहीं चढ़ाया जाता है भगवान में लहसुन प्याज। जब समुंद्र मंथन हुआ उस समय समुद्र मंथन से अमृत निकला जिसे विष्णु भगवान ने देवताओं में बांटा लेकिन तभी छल से दो राक्षस राहु और केतु ने भी देवताओं के साथ बैठकर अमृत पी लिया।

उस समय सूर्य और चंद्रमा ने विष्णु भगवान को बता दिया कि यह दोनों देवता नहीं राक्षस है। जिस पर भगवान को क्रोध आया और उनको इस छल पर क्रोधित हो कर तुरंत उन दोनों के सिर को धड़ से अलग कर दिए। लेकिन तब तक अमृत उनके मुंह में जा चुका था। लेकिन गले के नीचे नहीं उतर पाया था। जिनके कारण उनका शरीर तो वही नष्ट हो गया था।

जब भगवान विष्णु ने उनका सिर काटा तो उस समय कुछ अमृत की बूंदें उनके शरीर से नीचे गिरी जिससे प्याज और लहसुन का जन्म हुआ था। इसलिए यह दोनों को अमृत से उगा माना जाता है। इन दोनों में औषधिय गुण होते हैं इसलिए इनमें रोगों से लड़ने वाली अमृत के समान गुण और शक्ति होती है। लेकिन यह राक्षसों के मुंह से होकर जमीन में गिरी थी जिस कारण से इससे तेज गंध आती है। इसके साथ साथ राक्षसों के मुंह से जन्म लेने के कारण लहसून प्याज को देवताओं को अर्पित नहीं किया जाता है।

अब आपको भी पता लग गया आखिर क्यो लहसुन प्याज में औषधिय गुण होने के बाद भी इनको अपवित्र माना जाता है। लहसुन प्याज भगवान को अर्पित नहीं किया जाता।