Raksha sutra importance: पूजा पाठ में क्यों बांधा जाता है रक्षा सूत्र, जानिए इसका महत्व
हिंदू धर्म में पूजा पाठ में कई नियमों का पालन किया जाता हैं वही शुभ और मांगलिक कार्यो या पूजा का आयोजन जब भी घर में होता हैं तो उसमें हाथों में रक्षा सूत्र, यानी कलावा बांधा जाता हैं कलाई में रक्षा सूत्र बांधने की परंपरा वैदिक काल से चली आ रही हैं इसके बारे में पुराणों में भी बताया गया हैं तो आज हम आपको रक्षा सूत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें बताने जा रहे हैं तो आइए जानते हैं।
मान्यताओं के मुताबिक किसी भी शुभ कार्य के संकल्प के लिए कलाई में रक्षा सूत्र बांधा जाता हैं जीवन में शुभता प्राप्ति के लिए भी रक्षा सूत्र बांधा जाता हैं जब भी कोई नया काम शुरू करते हैं या नई वस्तु खरीदी जाती हैं तो उस समय भी कलावा बांधा जाता हैं कलाई में रक्षा सूत्र बांधने का मतलब रक्षा से भी जुड़ा होता हैं ईश्वर व्यक्ति की रक्षा करें इसलिए भी कलावा बांधते हैं।