×

हैरान हो जाएंगे आप,ऐसे मुस्लिम देश के बारे में जानकर जहां के रुपये में होती है भगवान गणेश की तस्वीर

 

जयपुर। भगवान् श्री गणेश को समृद्धि का देवता माना जाता है गणेश जी प्रथम पूज्य देव माने जाते हैं। भगवान गणेश की पूजा किसी भी शुभ काम के शुरु करने से पहले की जाती है। इनकी पूजा करने से सारी विघ्न बाधा का नाश होता है।

लेकिन आज हम इस लेख में ऐस मुस्लिम देश के बारे मे बता रहें हैं जहां के नोट में भगवान गणेश की तस्वीर बनती है। इस बात को जानकर आप सभी हैरान हो रहें होगे लेकिन ये सच हैं।  इस लेख में हम जिस मुस्लिम बाहुल्य देश की बात कर रहें हैं वह है इंडोनेशिया।  इंडोनेशिया एक इस्लामिक देश है लेकिन यहाँ के नोटों पर भगवान गणेश का चित्र बना होता है।

इंडोनेशिया की टोटल जनसंख्या में से 87 प्रतिशत जनसख्या मुस्लिम है यहां पर केवल 3 प्रतिशत जनसख्या ही हिन्दू है। कुछ वर्ष पहले तक इंडोनेशिया की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं चल रही थी, जिसके बाद इंडोनेशिया की सरकार ने आर्थिक परेशानी से उबरने के लिए व इंडोनेशिया के आर्थिक चिंतकों ने सलाह दिया कि नोट पर भगवान गणेश का चित्र छापना का जिससे बाद सरकार के दवारा नोट पर भगवान गणेश जी का चित्र छापा गया।

ऐसा करने के बाद धीरे धीरे वहां की अर्थव्यवस्था दोबारा पटरी पर आने लगी। जब इंडोनेशिया के राष्ट्रपति से पूछा गया कि एक मुस्लिम देश होने के बावजूद आखिर क्यों गणेश जी का चित्र नोटों पर लगाते हैं। इस प्रश्न का उत्तर देते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि हमने अपना सम्प्रदाय बदला है लेकिन हमारे पूर्वज नहीं।