वैशाख पूर्णिमा पर मृत्य के देवता भी देते हैं आशीर्वाद
आपको बता दें, कि हिंदू धर्म में वैशाख पूर्णिमा को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता हैं, वही यह भी कहा जाता हैं, कि यह माह बहुत ही फलदायी होता हैं वही धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक हिंदू धर्म में वैशाख के महीने को पवित्र महीना माना जाता हैं।
आपको बता दें, कि हर महीने की पूर्णिमा भगवान श्री हरि विष्णु को समर्पित होती हैं और भागवत पुराण के मुताबिक महात्मा बुद्ध भगवान विष्णु के नौवें अवतार माने जाते हैं। वही स्कन्द पुराण के मुताबिक वैशाख पूर्णिमा का महत्व इसलिए भी विशेष हो जाता हैं क्योंकि वैशाख के महीने में ब्रह्मा जी ने सब मासों में उत्तर इस मास को सिद्ध किया हैं। वही आपको बता दें, कि वैशाख का महीना भगवान विष्णु को अति प्रिय हैं।
वही वैशाख मास की पूर्णिमा के दिन मृत्यु के देवता धर्मराज के निमित्त भी व्रत रखने का विशेष विधान होता हैं। इस दिन जल से भरा हुआ कलश, छाता, जूते, पंखा, सूत्त, पकवान आदि का दान करना शुभ माना जाता हैं। वही हिंदू धर्म शास्त्रों के मुताबिक इस दिन किया जाने वाला दान गोदान के समान फल प्रदान करता हैं।