×

16 दिसंबर से 14 जनवरी तक खरमास में इस मंत्र का जप करने मात्र से सारे काम सफल हो जाते हैं

 

जयपुर। आज से खरमास शुरु हो रहा है। आजे से शुरु हो कर यह खरमास 14 जनवरी 2019 तक रहेगा। खरमास जब सूर्य धनु राशि में प्रवेश करता उस अवधि को खरमास या मलमास कहते हैं।  वैसो तो शास्क्त्रों में खरमास के लिए माना जाता है कि इस मास में मांगलिक कार्य करना वर्जित होता है। हिन्दू धर्म में लोग इस महीने में कोई भी शुभ काम नहीं करते। लेकिन विष्णु पुराण के खरमास को भगवान श्री विष्णु का प्रिय मास माना जाता है।

विष्णु पुराण में माना जाता है जो भी मनुष्य इस खरमास में भगवान श्री विष्णु की पूजा अर्चना करता है उस पर सारे जीवन भगवान की कृपा बनती हैं। उसके जीवन की हर इच्छाएं श्री भगवान की कृपा से पूरी होती है।

शास्त्रों में माना जाता है कि भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण के मंत्रों का जाप करने से भगवान की कृपा बनती है। खरमास में रोज रोज गंगाजल को जल में मिलाकर स्नान करने के बाद भगवान विष्णु की कृपा मिलती है। रोज ब्रह्ममुहुर्त में पूजा करने से भौतिक, अध्यात्मिक व मनोकामना की पूर्ति होती है।

खरमास में भगवान विष्णु के इस मंत्र का जाप करने से विष्णु भगवान की कृपा प्राप्त होती है, इन मंत्र के जाप से भगवान की हमेशा कृपा बनी रहती है। ।। ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नम: ।।