×

इस करवाचौथ राशि अनुसार पहने कपड़े

 

करवाचौथ का पर्व विवाहित महिलाओं के लिए विशेष महत्व पूर्ण माना जाता हैं इस साल करवाचौथ का व्रत 17 अक्टूबर को रखा जाएंगा। यह व्रत सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए रखती हैं अगर आप भी इस करवाचौथ पर अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रख रही हैं तो अपनी राशि के मुताबिक करें अपने कपड़ों का चुनाव, जानिए आपकी राशि के मुताबिक करवाचौथ पर कौन से कपड़े पहनना शुभ होगा।

मेष—
इस राशि की महिलाएं करवा चौथ की पूजा में लाल और गोल्डन रंग के कपड़े पहनकर पूजा कर सकती हैं यह रंग शुभ हैं।

वृषभ—
इस राशि की महिलाओं के लिए करवाचौथ पर सिल्वर और लाल रंग सबसे शुभ माना जाता हैं।

मिथुन—
मिथुन राशि की महिलाएं हरे रंग की साड़ी और हरे लाल रंग की चूड़ियां पहनकर चांद का दीदार करें। ऐसा करने से पति की आयु लंबी होती हैं।

कर्क—
कर्क राशि की महिलाओं को करवाचौथ पर लाल सफेद रंग की साड़ी पहन कर पूजा करनी चाहिए।

सिंह—
इस राशि की महिलाओं के पास कई विकल्प हैं ये महिलाए लाल, संतरी, गुलाबी और गोल्डन रंग के वस्त्र धारण कर सकती हैं।

कन्या—
इस राशि की महिलाएं लाल हरी या फिर गोल्डन कलर की साड़ी पहनें तो उनके वैवाहिक जीवन में मधुरता और बढ़ जाएगी।

तुला—
इस राशि की महिलाओं को पूजा करते समय, लाल सिल्वर गोल्डन रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

वृश्चिक—
इस राशि की महिलाएं लाल, मैरून या गोल्डन रंग की साड़ी पहनकर पूजन करें तो पति पत्नी के बीच प्यार बढ़ जाएगा।

धनु—
इस राशि की महिलाएं पीले या आसमानी रंग के कपड़े पहनकर करवाचौथ की पूजा करें।

मकर—
इस राशि की महिलाओं के लिए सबसे शुभ रंग हैं इलेक्ट्रिक ब्लू, इस रंग के कपड़े पहनकर चांद की पूजा करनी चाहिए।

कुंभ—
इन राशि की महिलाओं को नेवी ब्लू या सिल्वर रंग के कपड़े पहनकर पूजा करनी चाहिए।

मीन—
इन राशियों की महिलाओं को लाल रंग या फिर गोल्डन कलर के कपड़े पहनना शुभ होगा।

करवाचौथ का पर्व विवाहित महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण माना जाता हैं इस साल करवाचौथ का व्रत 17 अक्टूबर को रखा जाएंगा। यह व्रत सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए रखती हैं अगर आप भी इस करवाचौथ पर अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रख रही हैं, तो अपनी राशि के मुताबिक करें अपने कपड़ों का चुनाव इस करवाचौथ राशि अनुसार पहने कपड़े