×

Kartik maas 2020: कल से शुरू हो रहा कार्तिक मास, इस महीने योग निद्रा से जागते है भगवान विष्णु

 

हिंदू धर्म में वैसे तो हर एक महीने को खास माना जाता हैं मगर कार्तिक का महीना बहुत ही महत्वपूर्ण होता हैं कार्तिक मास अत्यधिक पवित्र महीना हैं यह चातुर्मास का आखिरी महीना होता हैं इसी महीने से देव तत्व मजबूत होता हैं इस महीने में धन और धर्म दोनों से संबंधित प्रयोग किए जाते हैं इसी महीने में तुलसी का रोपण और विवाह सर्वोत्तम माना जाता हैं इस महीने में दीपदान और दान करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती हैं इस बार कार्तिक का महीना 1 नवंबर से शुरू होकर 30 नवंबर को समाप्त होगा तो आज हम आपको इससे जुड़ी जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं तो आइए जानते हैं।

जानिए कार्तिक मास का महत्व—
आपको बता दें कि कार्तिक के महीने से स्निग्ध चीजें और मेवे खाने की सलाह दी जाती हैं जिन चीजों का स्वभाव गर्म होता हैं और लंबे समय तक उर्जा बनाए रखें। ऐसी चीजों को खाना चाहिए। इस महीने में दाल, खाने की मनाही होती हैं सूर्य की किरणों का स्नान भी इस महीने उत्तम बताया गया हैं। कार्तिक महीने में दोपहर में सोने की भी मनाही होती हैं यह महीना भगवान विष्णु का प्रिय महीना हैं इसी महीने विष्णु योग निद्रा से जागते हैं और सृश्टि में आनंद और कृपा करते हैं इस महीने देवी लक्ष्मी धरती पर भ्रमण करते हैं और भक्तों पर अपनी कृपा करती हैं। महालक्ष्मी की कृपा पाने के लिए ही इस महीने धन त्रयोदशी, दीपावली और गोपाष्टमी मनाई जाती हैं इस महीने विशेष पूजा और प्रयोग करके आप आने वाले समय के लिए अपार धन पा सकते हैं और कर्ज से भी आपको मुक्ति प्राप्त होगी।