जन्माष्टमी विशेष: भगवान कृष्ण को प्रसन्न करने के लिए जन्माष्टमी पर उन्हें अर्पित करें ये चीजें
हिंदू धर्म पंचांग के मुताबिक भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था। इस बार यह त्योहार 12 अगस्त को पड़ रहा हैं जन्माष्टमी का त्योहार कृष्ण जन्मोत्सव के रूप में देशभर में धूमधाम के साथ मनाया जाता हैं।
श्रीकृष्ण भगवान अपने माथे पर हमेशा ही मोरपंख धारण करते हैं मोरपंख उनके माथे की शोभा बढ़ाता हैं यह उनके श्रृंगार में भी शामिल हैं इसलिए श्री कृष्ण को मोरपंख बहुत ही प्रिय हैं जन्माष्टमी पर कृष्ण जी को मोरपंख अवश्य ही अर्पित करना चाहिए। भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को परिजात के पुष्प प्रिय हैं और भगवान कृष्ण श्री विष्णु के अवतार हैं इसलिए जन्माष्टमी के दिन पूजा में परिजात के फूल अवश्य ही शामिल करने चाहिए।