×

जब श्रीकृष्ण के बेटे ने भरी सभा से दुर्योधन की बेटी का कर लिया अपहरण

 

आपको बता दें कि हिंदू धर्म का महत्वपूर्ण पर्व जन्माष्टमी आने वाला हैं वही देशभर में इसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं वही 23 अगस्त को पूरे देश में जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। भगवान श्रीकृष्ण एक ऐसे भगवान हैं जिनके जीवन से जुड़ी हुई कई ऐसी घटनांए हैं जो बहुत ही रोचक मानी जाती हैं मगर इन घटनाओं के बारे में बहुत ही कम लोगो को मालूम होगा। वही आज हम आपको एक ऐसी ही घटना के बारे में बताने जा रहे हैं, जो काफी रोचक हैं और सीख देने वाली कहानी भी हैं तो आइए जानते हैं।

हिंदू धर्म की पौराधिक कथाओं के अनुसार भगवान कृष्ण ने अपने बेटे की शादी दुर्योधन की बेटी से करा दी थी। जबकि श्रीकृष्ण और दुर्योधन महाभारत में एक दूसरे के दुश्मन थे। भगवान श्री कृष्ण को दुर्योधन बिल्कुल पंसद नहीं करता था। क्योंकि कृष्ण पांडवों के हितैषी थे और इसलिए दुर्योधन कृष्ण को नापसंद करता था। भगवान श्रीकृष्ण भी दुर्योधन को धर्म और शांति के मार्ग का सबसे बड़ा अवरोध मानते थे। वह भी दुर्योधन के पूरी तरह से खिलाफ थे।

वही इसके बाद भी श्री कृष्ण ने अपने पुत्र की शादी दुर्योधन की पुत्री से करवाया। जिससे दोनो बच्चों का प्रेम मिले और वह सुखी जीवन जी सके। भगवान श्रीकृष्ण के पुत्र का नाम सांब था और दुर्योधन की पुत्री का ना लक्ष्मणा था। वही सांब और लक्ष्मणा एक दूसरे से प्रेम करते थे। दुर्योधन दोनों के प्रेम के खिलाफ थे। इसलिए उन्होंने लक्ष्मणा के स्वयंवर का आयोजन किया मगर उसमें यादवों को आमंत्रित नहीं किया। जब लक्ष्मणा के प्रेमी सांब को स्वयंवर के बात का पता चला तो वह लक्ष्मणा को भरी सभा से लेकर चले गए। वही सांब लक्ष्मणा का अपहरण करके ले गए तो दुर्योधन ने सेना के साथ सांब का पीछा किया और पकड़कर बंदी बना दिया। तभी बलराम वहां पहुंचे और उन्होंने सांब और लक्ष्मणा की शादी के लिए दुर्योधन को खूब मनाने की कोशिश की मगर दुर्योधन नहीं माना इसके बाद भगवान कृष्ण वहां पहुंचे। उन्होंने दुर्योधन और कौरवों को समझाया कि हमारी आपसी लड़ाई अलग हैं और बच्चों का प्रेम अलग हैं।

हिंदू धर्म का महत्वपूर्ण पर्व जन्माष्टमी आने वाला हैं वही देशभर में इसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं वही 23 अगस्त को पूरे देश में जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। भगवान श्रीकृष्ण एक ऐसे भगवान हैं जिनके जीवन से जुड़ी हुई कई ऐसी घटनांए हैं जो बहुत ही रोचक मानी जाती हैं मगर इन घटनाओं के बारे में बहुत ही कम लोगो को मालूम होगा। वही आज हम आपको एक ऐसी ही घटना के बारे में बताने जा रहे हैं, जो काफी रोचक हैं और सीख देने वाली कहानी भी हैं जब श्रीकृष्ण के बेटे ने भरी सभा से दुर्योधन की बेटी का कर लिया अपहरण