कुल देवी और देवता की पूजा के बारे मे जाने यह चौकाने वाली बात
Jan 25, 2019, 09:10 IST
जयपुर। आज हम इस लेख में कुल देवी देवता के बारे में एक ऐसी बात बता रहें है जिसके बारे में जान कर आपके भी होश उठ जाएंगें। हिंदू धर्म में प्रत्येक बिरादरी के लोगो का अपना कोई कुल देवता या कुल देवी जरुर होते है। जिनका पूजन उस जगह के लोग अपने सारे शुभ व मांगलिक काम से पहले या फिर विशेष अवसर पर करते है।
हमारे घर में भी कोई शुभ काम व्रत, त्योहार,मांगलिक आयोजन, कर्मकाण्ड और यज्ञ होता है तो हम अपने कुलदेवी या कुलदेवता की पूजा जरूर करते है। ऐसा माना जाता है इनकी पूजा करने से काम में किसी प्रकार की बाधा नही आती व काम सफलता पूर्वक संपन्न होता है। इनकी कृपा से परिवार की आने वाली परेशानियों से रक्षा होती हैं। इसलिये कुल देवी देवता की पूजा में कुछ गलतियां को करने से बचें।
- अगर किसी आयोजन के लिए अपने कुलदेवता या देवी की पूजा कर रहें हैं तो नारियल, लाल कपड़ा, फूल, घी और हल्दी देवी देवता को जरूर चढ़ाये।
- शास्त्रों में माना जाता है कि कुलदेवता की पूजा में अर्पित की जाने वाली साम्रगी के बारे में बताया गया है। इसके साथ ही पूजा में सिंदूर के स्थान पर सिंदूर और हल्दी के स्थान पर हल्दी जरुर चढ़ाएं। इसके साथ ही पूजा के इन नियमों को जरुर ध्यान में रखें।
- कुल देवता की पूजा में मिठाई के स्थान पर हलवा-पूरी का भोग लगायें। इस भोग को कुल देवी और देवता को अर्पित किया जाता है व प्रसाद स्वरुप सब मे बांटा जाता है।
- कुलदेवी-देवता की पूजा में केवल अपने घर के लोग ही शामिल होते हैं, इस पूजा में किसी बाहरी व्यक्ति को शामिल नहीं करें।