×

सावन के महीने में दान करने से बड़े खुश होते है भोले बाबा

 
जयपुर । भगवान शिव का प्रिय महीना श्रावन मास चल रहा है। श्रावन के महीने में दान-धर्म का महत्व ओर भी दोगुना हो जाता हैं। लोग इस महीने में गरीबों को अपनी श्रृद्धा अनुसा दान करते हैं। तथा भगवान की कृपा प्राप्त करने के लिए पूजा पाठ करते हैं। लेकिन दान करते समय कुछ बातें ऐसी भी होती है जिन पर ध्यान देना बेहद जरुरी होता है। अगर इन बातों पर ध्यान नहीं देते तो दान के फल की प्राप्ति नहीं हो पाती। इस लिए आज हम आपको इस आर्टिकल में दान करते समय ध्यान रखने वाली कुछ ऐसी ही खास बातों के बारे में बताने जा रहे हैं।
1 श्रावन के महीने में किसी गरीब व्यक्ति को या ब्राहमण को अन्न, जल, घोड़ा, गाय, वस्त्र, शय्या, छत्र और आसन, का दान शुभ फल प्रदान करता है।
लेकिन जो व्यक्ति अपनी पत्नी, पुत्र या परिवार को दुःखी कर के दान देता है, उस दान का पुण्य प्राप्त नहीं होता।
हमेशा किसी जरुरतमंद को ही दान दें। क्योंकि जरुरतमंद को किया हुआ दान शुभ फल दायक होता है।
अगर कोई व्यक्ति गायों, ब्राह्मणों और रोगियों को दान कर रहा हो तो उस व्यक्ति को भूलकर भी नहीं रोकना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने वाला व्यक्ति पाप का भागी बन जाता है।
हमेशा तिल, कुश, जल और चावल, आदि चीजों को अपने हाथ में लेकर ही दान करना चाहिए।
हमेशा पूर्व दिशा की ओर मुख करके ही दान करना चाहिए। तथा दान लेने वाले व्यक्ति का मुख हमेशा उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए। ऐसा करने से दान देने वाले की आयु बढ़ती है।
भगवान शिव का प्रिय महीना श्रावन मास चल रहा है। श्रावन के महीने में दान-धर्म का महत्व ओर भी दोगुना हो जाता हैं। लोग इस महीने में गरीबों को अपनी श्रृद्धा अनुसा दान करते हैं। तथा भगवान की कृपा प्राप्त करने के लिए पूजा पाठ करते हैं। लेकिन दान करते समय कुछ बातें ऐसी भी होती है जिन पर ध्यान देना बेहद जरुरी होता है। अगर इन बातों पर ध्यान नहीं देते तो दान के फल की प्राप्ति नहीं हो पाती। इस लिए आज हम आपको इस आर्टिकल में दान करते समय ध्यान रखने वाली कुछ ऐसी ही खास बातों के बारे में बताने जा रहे हैं। सावन के महीने में दान करने से बड़े खुश होते है भोले बाबा