सावन में दिख जाए नाग या सांप तो ना करे नजर अंदाज, वायरल वीडियो में जाने शुभ या अशुभ क्या है इसका अर्थ ?
सनातन धर्म में सावन का महीना बेहद पवित्र और पुण्यदायी माना जाता है। यह समय भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित होता है। सावन के महीने में शिव भक्त व्रत रखते हैं, जलाभिषेक करते हैं और रुद्राभिषेक जैसी विशेष पूजा विधियों से भोलेनाथ को प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं। जिस प्रकार सावन शिव भक्ति का प्रतीक है, उसी प्रकार सर्प का भी शिव से संबंध है। शिव के गले में लिपटा सर्प उनका दिव्य आभूषण माना जाता है। ऐसे में यदि सावन के दौरान आपको सर्प या नागिन दिखाई दे, तो यह महज संयोग नहीं, बल्कि एक विशेष संकेत भी हो सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ऐसे दर्शन कई बार भविष्य से जुड़े शुभ या अशुभ संकेत भी दे सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि सावन के महीने में सर्प देखने का क्या अर्थ होता है।
सावन के महीने में सर्प देखना
ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, सावन के पवित्र महीने में जीवित सर्प देखना एक बेहद शुभ संकेत माना जाता है। भगवान शिव को साँप बहुत प्रिय हैं और वे स्वयं साँप को अपने गले में धारण करते हैं, इसलिए साँप का दिखना शिव कृपा का प्रतीक माना जाता है। अगर आपको सावन में नाग देवता के दर्शन होते हैं, तो इसका अर्थ है कि भगवान शिव आपकी भक्ति और पूजा से प्रसन्न हैं। यह इस बात का संकेत है कि आपकी मनोकामनाएँ जल्द ही पूरी होने वाली हैं। ऐसे शुभ संकेत दिखने पर भगवान शिव की पूजा करें, जल चढ़ाएँ और अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए प्रार्थना करें।
मृत साँप का दिखना
अगर सावन में आपको मृत साँप या सर्प दिखाई दे, तो इसे शुभ नहीं, बल्कि अशुभ संकेत माना जाता है। ऐसी घटना को नज़रअंदाज़ न करें, बल्कि भगवान शिव के चरणों में शीश नवाकर क्षमा याचना करें और अपनी गलतियों को सुधारने का संकल्प लें।
रास्ता काटना साँप
अगर सावन के महीने में कोई साँप आपका रास्ता दाएँ से बाएँ काट जाए, तो इसे शुभ संकेत माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह इस बात का संकेत है कि आप जिस काम के लिए जा रहे हैं, उसमें आपको सफलता मिल सकती है और भगवान शिव की विशेष कृपा आप पर बनी रहेगी।
साँप को पेड़ पर चढ़ते देखना
अगर आपको सावन के महीने में साँप पेड़ पर चढ़ता हुआ दिखाई दे, तो इसे बहुत शुभ संकेत माना जाता है। यह दर्शाता है कि आपके जीवन में कोई सकारात्मक बदलाव आने वाला है।
शिवलिंग पर लिपटा हुआ साँप देखना
अगर आपको मंदिर परिसर में या सावन के महीने में शिवलिंग पर लिपटा हुआ साँप दिखाई दे, तो इसे बहुत शुभ संकेत माना जाता है। इसका मतलब है कि भगवान शिव की आप पर विशेष कृपा है।
सावन में सफ़ेद साँप देखना
सफ़ेद साँप का दिखना बहुत दुर्लभ है, लेकिन अगर यह सावन के महीने में दिखाई दे, तो इसे बहुत शुभ माना जाता है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, यह इस बात का संकेत है कि आपके जीवन में कोई बड़ा सकारात्मक बदलाव आने वाला है।