हरतालिका तीज पर जानिए शिव पार्वती की मूर्ति स्थापना का सही समय
पंचांग के मुताबिकर हर साल आने वाली भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया हरतालिका तीज के नाम से जानी जाती हैं इस साल यह त्योहार आज यानी 21 अगस्त दिन शुक्रवार को मनाया जाता हैं इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत करके उत्साहपूर्वक मनाती हैं
हरतालिका तीज व्रत में महिलाओं को स्वयं अपने हाथों से माता पार्वती और शिव की मिट्टी की मूर्ति बनाकर पूजा करनी होती हैं पंचामृत, पुष्प, माला, भोग, धूप, दीपक आदि से पंचोपचार विधिवत पूजा करते हुए
वही हिंदू धर्म शास्त्रों के मुताबिक अगर चंद्रमा कन्या राशि में हो तो तीज का सौभाग्यशाली योग माना जाता हैं इस नजरिएं से देखा जाए तो उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का तीन चरण कन्या का होने के कारण इस साल तीज त्योहार बहुत ही शुभ सौभाग्यदायक हैं पारिवारिक सुख शांति, समृद्धि के लिए यह त्योहार बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। अखण्ड सौभाग्य और वंश वृद्धिकी पवित्र कामना से महिलाएं तपस्या कर इस व्रत पर्व को करती हैं। वही आज शिव पार्वती की पूजा के बाद इस मंत्र का जाप अवश्य ही करें।
सौभाग्यं शुभदं चैव परिवारे सुखवर्द्धनम्।
आरोग्य समृद्धि सहिताय वंशवृद्धि करोतुमाम्।।