Gayatri Mantra: रोजाना गायत्री मंत्र का जाप करने से मिलेंगे कई फायदें
हिंदू धर्म में पूजा पाठ और व्रत के साथ साथ मंत्र जाप को भी महत्वपूर्ण माना जाता हैं मंत्रों का जाप करने से मनुष्य के अंदर सकारात्मक शक्ति का संचार होता हैं मन के दुख, द्वेष, पाप, भय, शोक आदि जैसे नकारात्मक चीजों का अंत हो जाता हैं
जानिए गायत्री मंत्र जाप—
ॐ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात्।
वही धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक गायत्री मंत्र को चारों वेदों का सार माना जाता हैं गायत्री माता से ही वेदों की उत्पत्ति हुई हैं इसलिए वह वेदमाता भी कहा जाता हैं ब्रह्मा, विष्णु और भगवान शिव भी गायत्री माता का ध्यान करते हैं जिससे वह देव माता कहलाती है। आपको बता दें कि गायत्री मंत्र के जाप का तीन समय शुभ माना गया हैं पहला समय है सूर्योदय से ठीक पहले, जिसे सूर्योदय के बाद तक करना चाहिए। दूसरा समय है दोपहर का, तीसरा समय है सूर्यास्त से ठीक पहले और सूर्यास्त के बाद तक करना चाहिए।
वही विभिन्न गायत्री मंत्रों के जाप से दुख और दरिद्रता का नाश होता हैं वही संतान की प्राप्ति होती हैं गायत्री मंत्र के जाप से मन शांत और एकाग्र हो जाता हैं मुखमंडल पर चमक आती हैं। किसी भी काम में सफलता प्राप्त करने के लिए गायत्री मंत्र का जाप किया जाता हैं शिव गायत्री मंत्र का जाप करने से पितृदोष, कालसर्प दोष, राहु केतु और शनि की पीड़ा से मुक्ति मिलती हैं शिव गायत्री मंत्र ॐ तत्पुरुषाय विदमहे, महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्र: प्रचोदयात्।