गरुड़ पुराण की चेतावनी! जीवन के अंतिम समय में दिखने लगते हैं ये 5 भयानक या दिव्य दृश्य, वीडियो में जानिए इनका अर्थ
सनातन धर्म में गरुड़ पुराण का विशेष महत्व है। इस पुराण में बताया गया है कि मृत्यु के बाद व्यक्ति को क्या दंड मिलता है। साथ ही, जब व्यक्ति की मृत्यु होती है, तब गरुड़ पुराण का पाठ किया जाता है। इसमें स्वर्ग, नर्क, पाप, पुण्य, ज्ञान, नीति, नियम और धर्म का वर्णन किया गया है। गरुड़ पुराण के अनुसार, जब किसी व्यक्ति की मृत्यु निकट होती है, तो उससे पहले उसे कुछ संकेत मिलने लगते हैं। आइए जानते हैं कि ये संकेत क्या हैं...
हाथों की रेखाएं हल्की हो जाती हैं
जब किसी भी व्यक्ति की मृत्यु निकट होती है, तो उसके हाथों की रेखाएं बहुत हल्की हो जाती हैं। साथ ही, कुछ लोगों को ये बिल्कुल दिखाई देना बंद हो जाती हैं और आंखों के सामने अंधेरा छा जाता है।
यमदूत दिखाई देने लगते हैं
गरुड़ पुराण के अनुसार, जिस व्यक्ति की मृत्यु को एक प्रहर शेष रह जाता है, उस व्यक्ति को यमराज के दूत दिखाई देने लगते हैं। साथ ही, उसे ऐसा महसूस होता है कि कोई नकारात्मक शक्ति उसके आस-पास है।
सपने में पूर्वजों को देखना
गरुड़ पुराण के अनुसार, जब भी किसी व्यक्ति का अंतिम समय आता है, तो उसे अपने आस-पास उन लोगों की परछाई दिखाई देने लगती है, जो पहले ही इस दुनिया को छोड़ कर जा चुके होते हैं। इसका अर्थ है कि व्यक्ति को अपने पूर्वज दिखाई देने लगते हैं। उसे ऐसा लगता है जैसे वे लोग उसे अपने पास बुला रहे हैं।
दिखने लगता है रहस्यमयी दरवाजा
जब कोई व्यक्ति मरने वाला होता है तो उसे एक तरह का रहस्यमयी दरवाजा दिखाई देने लगता है। कुछ लोगों को उस दरवाजे से प्रकाश की किरणें निकलती दिखाई देती हैं, तो कुछ लोगों को उस दरवाजे से आग की लपटें निकलती दिखाई देती हैं। इसके साथ ही उसे अचानक अपने बुरे कर्म याद आने लगते हैं। इसके साथ ही वह न चाहते हुए भी बुरी यादों को रोक नहीं पाता है।
नहीं दिखती परछाई
जब व्यक्ति के अंतिम क्षण नजदीक आते हैं तो उसे पानी, दर्पण और घी, तेल में अपनी परछाई दिखाई नहीं देती है। इसका उल्लेख गरुड़ पुराण में मिलता है।