×

Dussehra 2020: जानिए दशहरा का शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व

 

हिंदू धर्म में व्रत त्योहारों को विशेष माना गया हैं। दशहरा एक प्रमुख पर्व माना जाता हैं मान्यताओं के मुताबिक इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत और असत्य पर सत्य की विजय के रूप में मनाया जाता हैं हर साल यह त्योहार आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन मनाया जाता हैं पूरे देश में विजयादशी के दिन रावण दहन किया जाता है तो आज हम आपको इस साल दशहरे पर्व का शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व बताने जा रहे हैं तो आइए जानते हैं।

आपको बता दें कि इस वर्ष विजया दशमी का पर्व 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस साल मलमास लगने के कारण से नवरात्रि और दशहरा का त्योहार एक महीने देर से आ रहे हैं 17 अक्टूबर से नवरात्रि शुरू हो रही हैं जबकि 24 अक्टूबर को रामनवमी पड़ रही हैं।

जानिए शुभ मुहूर्त—
दशमी तिथि प्रारंभ— 25 अक्टूबर को सुबह 7 बजकर 41 मिनट से
विजय मुहूर्त— दोपहर 1 बजकर 55 मिनट से 2 बजकर 40 तक
अपराह्न पूजा मुहूर्त— 1 बजकर 11 मिनट से 3 बजकर 24 मिनट तक
दशमी तिथि समाप्त— 26 अक्टूबर को सुबह 8 बजकर 59 मिनट तक रहेगी।

वही इस बार नवरात्रि आठ दिन के होंगे। अष्टमी और नवमी तिथियों को दुर्गापूजा एक ही दिन होगी। 24 अक्टूबर को सवेरे छह बजकर 58 मिनट तक अष्टमी है और उसके बाद नवमी लग जाएगी।

वही दशहरा पर्व के दिन शस्त्र पूजा का विधान होता हैं हिंदू धर्म परंपरा में शस्त्र और शास्त्र दोनों बहुत महत्वपूर्ण माने गए हैं शास्त्र की रक्षा और आत्मरक्षा के लिए धर्मसम्मत तरीके से शस्त्र का प्रयोग किया जाता हैं धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक दशहरा के दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था। एक और मान्यता के अनुसार इसी दिन देवी मां दुर्गा ने राक्षस महिषासुर का वध भी किया था। विजय के प्रती दशहरा वाले दिन देश भर में अस्त्र शस्त्र की पूजा का विधान होता हैं मान्यता है कि इस दिन जो भी काम किया जाता हैं, उसका शुभ लाभ अवश्य प्राप्त होता हैं।