×

जानिए, भगवान विष्णु के नीले रंग का रहस्य

 

हिंदू धर्म में सभी देवी देवताओं को बहुत ही पूजनीय माना जाता हैं,इनकी पूजा और अर्चना से व्यक्ति का जीवन हमेशा ही खुशहाल बना रह सकता हैं। वही हिंदू धर्म शास्त्रों के मुताबिक सभी देवी देवताओं के जन्म से संबंधित कई सारी बाते लिखी हुई हैं। देवी देवताओं के अवतार में बड़ी रहस्मय बातों के बारे में जाना जा सकता हैं। वही इन सभी बातों को लेकर व्यक्ति के मन में कई सारे विचार आते रहते हैं। आज हम आपको भगवान विष्णु से जुड़ी कुछ खास और रहस्मय बातों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसको जानकर आप भी हैरान रह जायेंगे तो आइए जानते हैं। उन बातों के बारे में।

हम सभी ने भगवान विष्णु के कई सारे चित्रों और मूर्तियों को देखा हैं और सभी में यह देखने को मिलता हैं,कि वे नीले रंग के हैं। मगर बहुत ही कम लोगो को भगवान विष्णु के नीले रंग के होने के बारे में पता होगा। हिंदू धर्मशास्त्रों के अनुसार भगवान विष्णु का ये नीला रंग लोगो को जीवन के प्रति एक सकारात्मक नजरिया देता हैं। इसका जीवन के उतार और चढ़ाव पर भी अहम प्रभाव पड़ता हैं। वही साथ ही साथ भगवान विष्णु का यह नीला रंग को आकाश से भी जोड़ा जाता हैं। क्योंकि नीला रंग का प्रतीक माना जाता हैं। ऐसे में जिस तरह से आकाश की कोई परिभाषा और अंत नहीं हैं। इस विशाल आकाश के नीचे सबकुछ ढक हुआ हैं ठीक उसी तरह से व्यक्ति के जीवन का भी कोई अंत नहीं होता हैं।