×

घर में इन 3 वजहों से होती रहती है कलह

 

हम सभी के घर में तीन चीज़े सुख पैदा करती हैं, घर का रंग, घर की तरंग और घर में रहने वाले लोग। इन तीनों में से दो चीज़े भी ठीक हो तो घर में सुख और शांति रहती हैं। अन्यथा घर में हमेशा ही वाद, विवाद बीमारियां और कलह क्लेश होता रहता हैं। कभी कभी हम घर में कुछ ऐसी चीज़ें भी ले आते हैं। जो घर में कलह बढ़ा देती हैं। कुछ खास लोगों के आने पर भी घर में क्लेश बढ़ जाता हैं।

जानिए घर के रंग को कैसे ठीक रखें—
घर में ज्यादातर हल्के और खूबसूरत रंगो का ही इस्तेमाल करना चाहिए। लिविंग एरिया में हल्के पीले, गुलाबी या हरे रंग को ही प्रयोग करना चाहिए। वही रसोई में नारंगी रंग सबसे ज्यादा शुभ माना जाता हैं। बेड रूम में गुलाबी, बैगनी या फिर हरे रंग के हल्के शेड्स का इस्तेमाल करना चाहिए। छत का रंग हर हाल में सफेद ही होना चाहिए। नीले या फिर नीले रंग के शेड्स का कम से कम प्रयोग करें तो उत्तम होगा।

जानिए घर की तरंग को कैसे सही रखें—
घर के सामानों से और लोगो से तरंगो का निर्माण होता हैं। घर में अनुपयोगी वस्तुओं को न रखें। वही घर में प्रकाश और हवा का सही आवागमन रखें। घर में बासी खाना, अनुपयोगी जूते चप्पल रखना तरंगों को खराब कर देता हैं। वही तेज ध्वनि का संगीत चीखना चिल्लाना और अस्त व्यस्तता से घर की तरंगें। खराब हो जाती हैं। वही घर में सुबह शाम पूजा उपासना से, सुगंध से और मन्त्र जप अादि से घर की तरंगें बेहतर होती हैं।

जानिए घर के लोगो को क्या ध्यान रखना चाहिए—
घर के लोगो का व्यवहार और स्वभाव सबसे अधिक महत्वपूर्ण होता हैं। घर के लोगो से तरंगे भी बनती है, और भाग्य भी। आपस में व्यवहार ठीक रखें।