×

Sharad purnima 2020: परिवार पर चाहिए मां लक्ष्मी की कृपा तो आज करें तुलसी से जुड़े ये उपाय

 

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा के दिन को बहुत ही खास माना गया हैं यह हर साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को पड़ती हैं ऐसा माना जाता हैं कि शरद पूर्णिमा की रात को चंद्रमा अपनी किरणों से अमृत की वर्षा करता हैं साथ ही इस दिन माता लक्ष्मी के जन्मदिन के तौर पर भी मनाया जाता हैं मान्यताओं के मुताबिक इस दिन माता लक्ष्मी धरती पर अपने भक्तों पर कृपा करती हैं। ऐसे में अगर आप भी उन्हें प्रसन्न करना चाहते हैं तो ज्योतिष व वास्तु से जुड़े ये उपाय कर सकते हैं तो आज हम आपको इन उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं तो आइए जानते हैं।

ऐसा माना जाता है कि जिस घर में साफ सफाई होती हैं वहां देवी लक्ष्मी का वास होता हैं साथ ही घर में बरकत बनी रहती हैं ऐसे में अपने घर की सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। मां लक्ष्मी और भगवान ​विष्णु को तुलसी का पौधा बहुत प्रिय होता हैं। ऐसे में शरद पूर्णिमा की सुबह नहा कर साफ वस्त्र पहन कर तुलसी मां को जल चढ़ाएं। फिर घी का दीपक जलाकर सिंदूर चढ़ाएं। उसके बाद सफेद रंग की मिठाई का भोग लगाएं।

इस तरह तुलसी माता की पूजा करने से मां लक्ष्मी और श्री विष्णु की कृपा आपके घर परिवार पर बनी रहेगी। चांदी के बत्रन में खीर बनाकर उसे शरद पूर्णिमा की रात को चांद की रोशनी में रखना चाहिए। अगली सुबह इस खीर का सेवन करें। ऐसा माना जाता हैं कि पूर्णिमा की रात को चांद ​की किरणों से अमृत की वर्षा होती हैं इसका सेवन करने से रोगों से छुटकारा मिल जाता हैं।