×

गुरुवार का व्रत करते समय भूलकर भी न करें ये काम

 

जयपुर। आज गुरुवार है तथा इस दिन को विष्णु भगवान का दिन माना जाता है। इस दिन विष्णु भगवान व्रत करने वाले अपने भक्तों की मनोकामना पूर्ण करते है। गुरुवार का व्रत करने वाले जातकों को कई लाभ होता है। जातकों की आर्थ‍िक स्थिति में सुधार के साथ साथ उनकी सेहत भी अच्छी रहती है। तथा समाज में सम्मान मिलता है। तथा आज के दिन व्रत करने से कई सारे सुखों की प्राप्ति होती है।

लेकिन गुरुवार का व्रत करने वाले जातकों को इस व्रत के दौरान कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए। अगर आप गुरुवार का व्रत करना शुरू कर रहे हैं तो इन बातों का जरूर ख्याल रखें। आज हम आपको इस आर्टिकल में गुरुवार के व्रत के दौरान ध्यान रखने वाली कुछ ऐसी ही खास बातों के बताने जा रहे हैं।

1. गुरुवार के दिन बाल कटाना और दाढ़ी बनवाना अशुभ माना जाता है। इस लिए इस दिन भूलकर भी बाल न काटें।

2. गुरुवार के दिन भूलकर भी कपड़े और बाल न धोएं। तथा अपने घर को भी न धोए। क्योंकि इस दिन ये काम करना वर्जित माना जाता है।

3. गुरुवार का व्रत करने वाले जातक व्रत खोलते समय खाने में नमक का प्रयोग न करें।

4. अगर आप इस दिन भगवान विष्णु को खुश करना चाहते हैं तो इस दिन भगवान को फल चढ़ाएं और उन्हें दान करें।

5. गुरुवार के दिन लक्ष्मी और नारायण दोनों की साथ में पूजा होती है। अगर आप आज के दिन दोनों की पूजा करते हैं तो आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

व्रत विधि

गुरूवार के दिन जगने के बाद सुबह स्‍नान करके बृहस्‍पति देव की पूजा करें। तथा पूजा में भगवान को पीली वस्तुएं, पीले फूल, चने की दाल, मुनक्का, पीली मिठाई, पीले चावल और हल्दी चढ़ाएं। इस दिन केले के पेड़ की पूजा की जाती है। सबसे पहले जल में हल्दी डालकर केले के पेड़ पर चढ़ाएं और केले की जड़ में चने की दाल और मुनक्का चढ़ाएं। इसके बाद पेड़ के पास दीपक जलाकर पेड़ की आरती करें। तथा गुरूवार को दिन में एक बार ही भोजन करें।

आज गुरुवार है तथा इस दिन को विष्णु भगवान का दिन माना जाता है। इस दिन विष्णु भगवान व्रत करने वाले अपने भक्तों की मनोकामना पूर्ण करते है। गुरुवार का व्रत करने वाले जातकों को कई लाभ होता है। जातकों की आर्थ‍िक स्थिति में सुधार के साथ साथ उनकी सेहत भी अच्छी रहती है। तथा समाज में सम्मान मिलता है। तथा आज के दिन व्रत करने से कई सारे सुखों की प्राप्ती होती है। गुरुवार का व्रत करते समय भूलकर भी न करें ये काम