×

बुधवार के ​दिन इस एक उपाय से दूर होगा बुध दोष

 

हफ्ते में सात दिनों में बुधवार का दिन श्री गणेश भगवान जी का माना जाता हैं। श्री गणेश सभी देवताओं में सबसे अधिक प्रिय हैं। इसलिए उनकी पूजा सभी देवताओं से पहले की जाती हैं। वही भगवान गणेश की पूजा—अर्चना करने से घर में सुख शांति और समृद्धि आती हैं। वही जानकार मानते हैं,कि अगर बुधवार के दिन कुछ विशेष उपायों को किया जाए तो बुध ग्रह का अच्छा प्रभाव पड़ता हैं। वही अगर आप पर बुध दोष हैं,और आप इस दोष से जल्दी बाहर निकलना चाहते हैं,तो बुधवार के दिन किए गए ये छोटे—छोटे उपाय आपका दोष खत्म कर सकते हैं।

भगवान गणेश को मोदक बहुत अधिक प्रिय होता हैं। यह तो आप सभी जानते ही हैं। अगर आप बुधवार के दिन शिव पुत्र गणेश को मोदक का भोग लगाएं तो बुध ग्रह के दोष दूर हो सकते हैं। वही अगर आप पर बुध दोष का प्रभाव हैं,तो आपको सबसे छोटी उंगली में पन्न रत्न धारण करना चाहिए पर इससे पहले ज्योतिषी से सलाह जरूर ले लेनी चाहिए तभी पन्न रत्न को धारण करना चाहिए।

वही बुधवार के दिन गाय को हरी घास खिलाने से भी गणपति की कृपा बनी रहती हैं और बुध दोष का प्रभाव कम हो जाता हैं। बुधवार के दिन गणपति को सिंदूर चढ़ाएं इससे सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी। बुधवार के दिन स्नान कर मंदिर में भगवान गणेश को दूर्वा चढ़ाएं दूर्वा को 11 या फिर 21 गांठ चढ़ाने से फल जल्दी ही प्राप्त हो जाता हैं,और भगवान गणेश की कृपा हमेशा ही बनी रहती हैं।