गंगा किनारे क्यों मनाई जाती है देव दिवाली
हिंदू धर्म में वैसे तो कई सारे पर्व और त्योहार मनाएं जाते हैं मगर देव दीपावली का अपना अलग ही महत्व होता हैं वही देव दीपावली यानि देवी देवताओं द्वारा मनाया जाने वाले दिवाली का पर्व, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन देव दिवाली का पर्व मनाए जाने की मान्यता वर्षों से चली आ रही हैं
देव दीपावली का पर्व दिवाली से पूरे 15 दिनों बात मनाया जाता हैं हिंदू धर्म शास्त्रों के मुताबिक इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नाम के राक्षस का वध किया था। त्रिपुरासुर का वध करने के लिए भगवान शिव ने माता शक्ति और मां भैरवी का तप किया था।
जानिए देव दीपावली का शुभ मुहूर्त—
देव दीपावली 12 नवंबर को इस साल मनाई जाएगी। इसकी शुरुआत का शुभ समय शाम पांच बजकर 11 निमट पर शुरु होगा। और यह पूजा 7 बजकर 48 मिनट तक चलेगी। इसके अलावा पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ 11 नवंबर को शाम 6 बजकर 2 मिनट से अगले दिन शाम 7 बजकर 4 मिनट तक रहेगा।