×

Chandra grahan: ग्रहण लगने से पहले जरूर कर लें ये काम, जानिए यहां

 

आज यानी 30 नवंबर दिन सोमवार को साल 2020 का आखिरी चंद्र ग्रहण लग रहा हैं चंद्र ग्रहण के साथ आज कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि भी मनाई जा रही हैं यह ग्रहण रोहिणी नक्षत्र और वृषभ राशि में लगने वाला हैं ब्रह्मांड की एक खगोलीय घटना हैं चंद्र ग्रहण, वैसे तो यह घटना पृथ्वी से मीलों दूर घटती हैं मगर इसका प्रभाव मनुष्य के जीवन पर भी पड़ता हैं। इस दौरान कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी होता हैं तो आज हम आपको उन्हीं के बारे में बताने जा रहे हैं तो आइए जानते हैं।

ग्रहण से पहले करें ये काम—
ग्रहण काल के समय भोजन नहीं करना चाहिए। क्योंकि ये शरीर के लिए हानिकारक होता हैं। घर में पके हुए भोजन में सूतक काल लगने से पहले ही तुलसी के पत्ते डाल देने चाहिए। इससे भोजन दूषित नहीं रहता हैं। चंद्र ग्रहण किसी भी मास की पूर्णिमा पर घटित होता हैं ऐसे में इस दौरान भगवान सत्यनारायण की कथा जरूर सुननी चाहिए। इस दिन जरूरतमंद लोगों को धन और अन्न का दान भी देना चाहिए। इस दौरान अपने इष्टदेव के मंत्रों का जाप करना चाहिए। मंत्र जाप की संख्या न्यूनतम 108 होनी चाहिए। शिवलिंग पर जल अर्पित करें और ऊँ नम: शिवाय मंत्र का जाप भी करें। ऐसा करने से चंद्र ग्रहण के बुरे प्रभावों का असर नहीं होता हैं। वही ग्रहण के समय तेल मालिश नहीं करनी चाहिए, जल ग्रहण करना नहीं चाहिए।

मंत्रों का करें जाप—
हनुमान मंत्र— ऊं रामदूताय नम:
भगवान श्री विष्णु मंत्र— ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नम:
शिव का मंत्र— ऊं नम: शिवाय
भगवान कृष्ण का मंत्र— क्‍लीं कृष्‍णाय नम:
प्रभु राम का मंत्र— सीताराम