×

किस दिन लग रहा हैं साल का पहला चंद्रग्रहण, जानिए ​दिन और समय

 

आपको बता दें कि हिंदू धर्म में ग्रहण को बहुत अधिक महत्व दिया जाता हैं इस दिन कई चीजों को करना शुभ माना जाता हैं वही कुछ काम ऐसे भी हैं जो चंद्र ग्रहण के दिन करना अशुभ माना गया हैं। वही धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक ग्रहण का अच्छा या बुरा प्रभाव हर मनुष्य पर होता हैं इस वर्ष 2020 में कु ल 6 ग्रहण लगने वाले हैं जिसमें दो सूर्य ग्रहण हैं और चार चंद्र ग्रहण होंगे। खास बात तो यह हैं कि इस साल लगने वाले सभी चंद्र ग्रहण उपछाया ग्रहण के होंगे ​जिसमें चांद न तो पूरी तरह छिपेगा और न ही उसकी काली छाया पृथ्वी पर पड़ेगी। तो आज हम आपको ग्रहण से जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं।

वर्ष 2020 का पहला चंद्र ग्रहण 10 जनवरी को लगने वाला हैं यह ग्रहण रात 10 बजकर 37 मिनट से लेकर 11 जनवरी को देर रात दो बजकर 42 मिनट तक बना रहेगा। इस चंद्र ग्रहण की कुल अवधि चार घंटे से भी अधिक होने वाली हैं। आपको बता दें कि भारत के अलावा ये ग्रहण यूरोप, एशिया, अफ्रीका और आस्ट्रेलिया महाद्वीपों में देखा जा सकता हैं इस साल के बाकी चंद्र ग्रहण 5 जून, 5 जुलाई और 30 नंवबर को लगेंगे। वही ज्योतिष की मानें तो ग्रहण जिस राशि पर लगता हैं। उस राशि के जातकों पर ग्रहण का असर सबसे ज्यादा होता हैं। इस बार चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा मिथुन राशि में विराजमान रहेगा। वही ग्रहण वाले दिन गर्भवती महिलाओं कही बाहर नहीं जाना चाहिए। वही पूजा पाठ में अपना समय बीताना चाहिए।

साल 2020 का पहला चंद्र ग्रहण 10 जनवरी को लगने वाला हैं यह ग्रहण रात 10 बजकर 37 मिनट से लेकर 11 जनवरी को देर रात दो बजकर 42 मिनट तक बना रहेगा। इस चंद्र ग्रहण की कुल अवधि चार घंटे से भी अधिक होने वाली हैं। आपको बता दें कि भारत के अलावा ये ग्रहण यूरोप, एशिया, अफ्रीका और आस्ट्रेलिया महाद्वीपों में देखा जा सकता हैं। किस दिन लग रहा हैं साल का पहला चंद्रग्रहण, जानिए ​दिन और समय