×

चैत्र नवरात्रि: इन उपायों से प्रसन्न होंगी देवी मां , पूर्ण करेंगी हर मनोकामना

 

चैत्र नवरात्रि को देवी के सभी रूपों की उपासना और साधना का विशेष पर्व माना जाता हैं,यह शक्ति की उपासना का पर्व होता हैं, वही नवरात्रि की पूजा अर्चना से प्रसन्न होकर देवी मां अपने साधकों पर पूरे वर्ष कृपा बरसाती हैं वही चैत्र की नवरात्रि में मां को प्रसन्न करने के लिए शास्त्रों में कई सारे उपायों के बारे में बताया गया हैं जिसे अगर व्यक्ति सच्चे मन और पूरे भक्ति भाव के साथ करता हैं,तो इसका उसे शुभ फल अवश्य ही प्राप्त होता हैं वही आज हम आपको बताने जा रहे हैं, मां जगदंबा को प्रसन्न करने के कुछ विशेष उपायों के बारे में,तो आइए जानते हैं।

वही देवी शक्ति की साधना से प्रसन्न होकर ही मां अपने साधक को त्रिबिध तापों, दैहिक,दैविक और भौतिक से मुक्त करती हैं। वही उसे सुख संपत्ति और आरोग्य का आशीर्वाद भी प्रदान करती हैं चैत्र की नवरात्रि में देवी का आशीर्वाद पाने के लिए पूजा में लाल पुष्प का विशेष्ज्ञ रूप से इस्तेमाल करें। वही अगर आप मां को जल्द से जल्द प्रसन्न करना चाहते हैं तो नवरात्रि के नौ दिनों में से किसी भी एक दिन कमल का पुष्प जरूर अर्पित करें।

क्योंकि धन की देवी मां लक्ष्मी को कमल के पुष्प बहुत ही प्रिय होते हैं,और इस पुष्प से पूजा अर्चना करने पर धन संपदा का आशीर्वाद भी प्राप्त होता हैं। वही देवी की साधना आराधना करते वक्त इस बात का भी ध्यान अवश्य ही रखान चाहिए। कि सभी नियमों के साथ ही देवी की पूजा करें वही दुर्गा सप्तशती का पाठ हम नवरात्रि में किया जाता हैं वही इसमें क्षमा प्रार्थना का भी विशेष प्रावधान हैं कहने का यह मतलब हैं,अगर पूजा पाठ के दौरान कोई भूल चूक हो जाती है,तो आप दुर्गा सप्तशती के अंत में क्षमा प्रार्थना पढ़कर देवी से अपनी गलतियों के लिए क्षमा मांग सकते हैं।