×

Astrology tips: रोजाना करें ये काम, घर में होगा महालक्ष्मी का वास

 

हिंदू धर्म में माता लक्ष्मी को धन, वैभव और समृद्धि की देवी माना जाता हैं कहा जाता है कि मां लक्ष्मी की पूजा करने से जातक के जीवन में सुख समृद्धि बनी रहती हैं मां जिनसे भी प्रसन्न होती हैं उनके घर का माहौल सकारात्मक बना देती हैं महिलाओं को घर की लक्ष्मी कहा गया हैं ऐसे में अगर महिलाएं अपने घर में कुछ काम रोजाना करें। तो उनके घर में लक्ष्मी का वास हमेशा बना रहेगा। तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि वो कौन से कार्य हैं, तो आइए जानते हैं।

रोजाना करें ये काम—
आपको बता दें कि घर के मंदिर में महिलाओं को रात के समय दीपक जरूर जलाना चाहिए। जिस घर में रोजाना रात के समय दीपक जलाया जाता हैं वहां माता लक्ष्मी का वास हमेशा होता हैं और धन की कमी नहीं रहती हैं रात के समय जहां आप सोते हैं वहां और पूरे घर में कपूर का धुंआ का देना चाहिए। इससे नकारात्मकता दूर हो जाती हैं और सकारात्मक शक्ति का संचार होता हैं इससे माता लक्ष्मी भी प्रसन्न हो जाती हैं साथ ही परिवार के लोगों के बीच संबंध भी मधुर बने रहते हैं। महिलाओं को अपने घर के सभी बड़े लोगों का आशीर्वाद रात को सोने से पहले लेना चाहिए। इससे घर का माहौल भी मधुर रहता हैं और मां लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती हैं।

घर की दक्षिण दिशा में महिलाओं को सरसों के तेल का दीपक रात को जलाकर सोना चाहिए। यह दिशा पितरों की होती हैं और यहां से ही आपे पितर परलोक से धरती पर आपको सुखी और संपन्न रहने का आशीर्वाद प्रदान करते हैं अगर दीपक जलाना संभव न हो तो यहां बल्ब भी जला सकते हैं।