×

दुश्मनों से बचने के लिए राशि के अनुसार करें ये खास उपाय

 

मनुष्य के जीवन में मित्र भी होते हैं,और शत्रु भी वही कई बार हम इस तरह की गलतियां कर जाते हैं। जिससे हमारे दुश्मन बन जाते हैं। हम आपको कई ऐसे ही उपायों के बारे में बताएंगे जिससे आपके दुश्मन पैदा ही ना हो या फिर अगर पैदा हो गए हैं,तो उनसे कैसे बचा जाए।

मेष राशि— आम तौर पर मेष राशि वालों के शत्रु नहीं होते हैं। वही अगर इनके शत्रु होते हैं,तो इसकी वजह धन हो सकती हैं। शत्रुओं को कम करने के लिए धन के लेन—देन में पूरी लिखा—पढ़ी करनी चाहिए।

वृषभ राशि— इनके स्वभाव और वाणी के कारण ही इनके शत्रु बन जाते हैं,वही इनकी शत्रुता भी इनकी जिद के चलते लंबी चलती हैं। शत्रुता कम करने के लिए अपने क्रोध और जिद्दी स्वभाव का त्याग करें।

मिथुन राशि— इस राशि वाले क्रोधी होते हैं और तुनकमिजाजी होते हैं। ​इसलिए इनकी शत्रुता जल्दी हो जाती हैं और जल्दी खत्म भी होती हैं। शत्रुता ना हो ​इसके लिए तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें। कर्क राशि— इन राशि वालों का बहुत गुप्त शत्रु होते हैं, मगर इनके व्यक्तित्व की वजह से शत्रु इनका कुछ बिगाड़ नहीं पाते हैं। शत्रुता कम करने के लिए भावनाओं के चक्का में पड़ने से बचें।

सिंह राशि— इस राशि के शत्रु बहुत ताकतवर होते हैं। इनकी शत्रुता और मित्रता दोनो ही भारी होती हैं। इन्हें हर बात को गंभीर होने से बचना चाहिए।

कन्या राशि— राशि वाले जल्दी अपने शत्रु नहीं बनने देते हैं। इन्हें अपने शत्रुओं से बचने के लिए संतुलित व्यवहार करना चाहिए। शनिवार के दिन नीले रंग के वस्त्र पहनना शुरू कर दें

तुला राशि— तुला राशि वाले शत्रु नहीं बनाते हैं, इन्हें शत्रुओं की बहुत परवाह भी नहीं होती हैं। हर गुरुवार को पीले रंग का फूल अर्पित कीजिए। ऐसा करने से आपके विरोधी शांत हो जाएंगे।

वृश्चिक राशि— इनके बहुत से गुप्त शत्रु होते हैं,इनकी बदला लेने की आदत होती हैं। क्रोध पर काबू रखें। दुश्मनों को शांत रखने के लिए मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करें।

धनु राशि— इस राशि के लोग हमेशा झगड़े करके खुद ही अपनी शत्रु बनाते रहते हैं। झगड़े से बचें। शिवलिंग पर सफेद फूल अर्पित करिए शत्रु और विरोधी शांत होंगे।

मकर राशि— इस राशिवालों के ना बहुत ज्यादा शत्रु होते हैं,और ना ही बहुत मित्र ​होते हैं। अगर शत्रु होते हैं, तो ये बुद्धिमानी से परास्त कर देते हैं। हर बुधवार को कृष्णजी को तुलसी दल अर्पित करें।

कुंभ राशि— इस राशि के शत्रु कम होते हैं। मगर जो होते हैं बहुत शक्तिशाली होते हैं। करीब के लोग ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं। इनसे सावधान रहें। सोमवार को भगवान शिव को जल अर्पित करें।

मीन राशि— मीन राशि के लोग शत्रुता और मित्रता दोनों बहुत नहीं निभा पाते हैं। शत्रु आपके मित्र बने रहें और मित्र आपके शत्रु ना बनें इसके लिए दोनों ही बहुत ताकतवर होते हैं।