×

Ashwin Month 2020: आज से अश्विन मास आरंभ, जानिए इस महीने किन चीजों का दान होता है शुभ

 

हिंदू धर्म में वैसे तो सभी महीने को अच्छा माना जाता हैं मगर अश्विन मास का विशेष महत्वहोता हैं इस महीने को धर्म कर्म के नजरिएं से भी खास माना गया हैं, इस साल अश्विन मास 3 सितंबर दिन गुरुवार यानी की आज शुरू हो गया हैं जो 31 अक्टूबर तक रहेगा। पंचांग के मुताबिक 18 सितंबर से 16 अक्टूबर तक अधिक मास रहेगा। इसमहीने को पुरुषोत्तम मास के नाम से जाना जाता हैं अश्विनी या अधिक मास में दान पुण्य का खास महत्व होता हैं इसके अलावा इस अवधि में शुभ कार्य करने की मनाही होती हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस महीने में किन चीजों का दान करना शुभ होता हैं, तो आइए जानते हैं।

ऐसा कहा जाात हैं कि अश्विन मास में दान करने से दोगुने पुण्य फल की प्राप्ति होती हैं दान से देवी देवता भी प्रसन्न हो जाते हैं जिससे जीवन में सुख सुविधाओं की प्राप्ति होती हैं अश्विन मास के कृष्णपक्ष की प्रतिपदा से अमावस्या तक पितृपक्ष होता हैं जिसमें पितरों का श्राद्ध और तर्पण किया जाता हैं अश्विन मास में तिल और घी का दान लाभकारी हैं इसके अलावा इस महीने में कृष्णपक्ष की प्रतिपदा से अमावस्या तक पितरों से जुड़ा पिंडदान करना होता हैं पितरों की पुण्य तिथि पर गरीबों और ब्राह्मण को भोजन कराया जाता हैं।

हिंदू धर्म में अश्विन मास को पवित्र माना गया हैं ऐसा कहा जाता हैं कि इस महीने में मनुष्य को अपनी बुराइयों का त्याग कर मन शुद्ध करना चाहिए इस महीने में नकारात्मकता का नाश कर अध्यात्म में मन लगाकर सकारात्मक शक्ति को ग्रहण करना चाहिए। अश्विनी मास में जगत के पालनहार श्री विष्णु की पूजा का विशेष महत्व होता हैं ऐसे में श्री हरि विष्णु की पूजा करना और कथा सुनना अश्विनी मास में अच्छा माना जाता हैं।