नाग पंचमी पर राशि अनुसार ये सरल उपाय बदल सकते हैं आपकी किस्मत, कालसर्प दोष से फ़ौरन मिलेगा छुटकारा
सनातन धर्म में नाग पंचमी का विशेष महत्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी मनाई जाती है। इस बार नाग पंचमी 29 जुलाई, मंगलवार को मनाई जाएगी। इस दिन नाग देवता की पूजा की जाती है। मान्यता है कि नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा करने से सर्प दोष से मुक्ति मिलती है और कालसर्प दोष जैसे ग्रह दोष भी शांत हो जाते हैं। ज्योतिषियों के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति इस दिन अपनी राशि के अनुसार कुछ विशेष उपाय करता है, तो न केवल दुर्भाग्य दूर होता है, बल्कि जीवन में सुख, शांति और समृद्धि भी आती है। ऐसे में आइए जानते हैं इस नाग पंचमी पर राशि के अनुसार किए जाने वाले विशेष उपायों के बारे में।
नाग पंचमी पर राशि के अनुसार करें ये उपाय
मेष राशि
ज्योतिषियों के अनुसार, मेष राशि वालों को नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा करनी चाहिए। साथ ही 'ॐ नागेंद्रहाराय नमः' मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इससे काल सर्प और राहु केतु के दोषों से मुक्ति मिलती है।
वृषभ
वृषभ राशि वालों को नाग पंचमी के दिन भगवान शिव की विधिवत पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से काल सर्प दोष से मुक्ति मिलती है। साथ ही सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
मिथुन
मिथुन राशि वालों को इस दिन ज़रूरतमंद लोगों को मूंग की दाल दान करनी चाहिए। ऐसा करने से भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
कर्क
कर्क राशि वालों को इस दिन बहते जल में नारियल प्रवाहित करना चाहिए। साथ ही शिवलिंग का जलाभिषेक भी करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान शिव की कृपा बरसती है।
सिंह
सिंह राशि वालों को नाग पंचमी के दिन सूखा नारियल दान करना चाहिए और भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से शुभ फल प्राप्त होते हैं।
कन्या
कन्या राशि वालों को इस दिन भगवान शिव का जलाभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से स्वास्थ्य बेहतर रहता है।
तुला
तुला राशि वालों को इस दिन वस्त्र या धन का दान करना चाहिए। इस दिन शिव चालीसा का पाठ भी करें। ऐसा करने से भाग्य आपका साथ देगा।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि वालों को इस दिन 'अनंतं वासुकिं शेषं पद्मनाभं च कम्बलं। शंख पालं धृतराष्ट्र तक्षक कालियाम तथा' मंत्र का जाप करना चाहिए।
धनु
धनु राशि वालों को इस दिन आटे और चीनी के मिश्रण से बनी मिठाई का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से पापों का नाश होता है।
मकर
मकर राशि वालों को इस दिन भगवान शिव को काले तिल चढ़ाने चाहिए। इससे जातकों को लाभ होता है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को इस दिन भगवान शिव और नाग देवता की पूजा करनी चाहिए। साथ ही 'ॐ नागदेवताय नमः' मंत्र का जाप भी करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इससे कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है।
मीन राशि
मीन राशि वालों को इस दिन महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है।