×

birthday special: 29 दिसंबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019

 

व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग ही मूलांक होता हैं। मतलब जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता हैं।

अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच में हुआ हैं,तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ हैं,तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता हैं। जैसे अगर आपका जन्म 24 तारीख को हुआ हैं,तो आपका मूलांक 6 होगा।

जानिए स्वभाव के बारे में—
इस मूलांक से प्रभावित जातक प्रखर बुद्धि के स्वामी, कल्पनाशील और भावुक होते हैं। इनके जीवन में मानसिक संघर्ष बना ही रहता हैं। अधैर्य के चलते कई बार गलत निर्णय भी ले लेते हैं।

वही लक्ष्य प्राप्ति के लिए जीवन में कठिन परिश्रम करना पड़ता हैं। जीवन के मध्यकाल में सफलता के शिखर पर पहुंचने में सफल होते हैं।

जानिए आने वाले साल 2019 की सफलताएं—
इस साल कठिन श्रम से ही कार्य सिद्धि में सफल रहेंगे। विकास की नई योजनाएं बनेगी। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति हो सकती हैं। मकान या फिर प्लाट का क्रय होगा।

​शादी विवाह की दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता और इंजीनियरिंग, रेलवे ​,शिक्षा,माईनिंग,पुरातत्व विभाग, वन विभाग आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे।

व्यवसायी वर्ग की व्यवसाय विस्तार की इच्छा पूर्ण होगीं जमा पूंजी में वृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा। साझेदारी में किसी नए व्यवसाय का प्रारंभ हो सकता हैं। शिक्षा, रेलवे, इंजीनियरिंग आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानांतरण या प्रमोशन का लाभ मिल सकता हैं।