×

birthday special: 19 दिसंबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019

 

व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग ही उसका मूलांक कहलाता हैं। मतलब जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा। उसी तारीखा का योग ही आपका मूलांक कहलाता हैं। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ हैं तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच की किसी तारीख को आपका जन्म हुआ हैं, तो इन दोनों अंकों का योग ही आपका मूलांक कहलाता हैं। जैसे कि अगर आपका जन्म 24 तारीख को हुआ हैं। तो उसका मूलांक 6 होगा।

जानिए स्वभाव के बारे में—
इस मूलांक से प्रभावित जातकों का लक्ष्य सदैव इनके सामने स्पष्ट रहता हैं। अपने परिश्रम और बुद्धिमत्ता के बल पर सफलता के उच्चतम शिखर पर पहुंचने में सफल होते हैं। असंभव की सिद्धि में इन्हें आनंद प्राप्त होता हैं। इच्छा शक्ति के प्रबल होते हैं। वही इनका दाम्पत्य जीवन सामान्य बना रहता हैं। आने वाले साल 2019 की सफलताएं—
इस साल भाग्य सहायक हो सकता हैं। अटके कार्यों में सफलता मिलेगी। सामाजिक मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आर्थिक दृष्टि से यह साल महत्वपूर्ण बना रहेगा। राजकीय क्षेत्र के कार्यों में अनुकूलता बनी रहेगी। मानसिक वकालत, शिक्षा इंजीनियरिंग, वाणिज्य विभाग, बैंक, विज्ञापन, पुलिस आदि क्षेत्रों में ​करियर बनाने में सफलता ​प्राप्त हो सकती हैं।

व्यवसायी वर्ग के लिए यह साल लाभदायक रहेगा। शिक्षा सामग्री किराना, औषधि, चिकित्सा उपकरण आदि से संबंधित व्यवसायों में उत्तम लाभ होगा। साझेदारी में किसी नए व्यवसाय का प्रारंभ संभव हैं। सरकारी क्षेत्र में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानांतरण या फिर प्रमोशन का लाभ प्राप्त हो सकता हैं। प्रबंधन या वित्तीय क्षेत्र में सेवारत जात​कों के मानदेय में वृद्धि बनी रहेगी।