×

birthday specia: 15 दिसंबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019

 

व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग ही उसका मूलांक कहलाता हैं। मतलब कि जिस तारीख को अपका जन्म हुआ होगा। उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता हैं। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच में हुआ हैं,तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ हैं। तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता हैं। जैसे अगर आपका जन्म 24 तारीख को हुआ हैं,तो आपका मूलांक 6 होगा।

जानिए स्वभाव के बारे में—
इस मूलांक से प्रभावित जातक आत्​मविश्वासी, बुद्धिमान एवं स्पष्ट वक्ता होते हैं। आकर्षक व्यक्तित्व के धनी ये जातक समाज में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने में सफल रहते हैं। जीवन में 32 वें साल में लक्ष्य प्राप्ति में सफल रहते हैं। धन के मामले में ये जातक लापरवाह होते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखी रहता हैं। आर्थिक स्थिति अनुकूल रहती हैं।

जानिए आने वाले साल 2019 की सफलताएं—
इस साल भाग्य सहायक बना रहेगा। अटके कार्यों में सफलता प्राप्त हो सकती हैं। समाज में आपका मान—सम्मान बढ़ सकता हैं। किसी राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति हो सकती हैं। आर्थिक दृष्टि से यह साल अनुकूल रहेगा।

रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता और इंजीनियरिंग, माईनिंग, पुलिस, वकालत, नगर पालिका,कृषि विभाग, वन विभाग आदि क्षेत्रों में आप अपना करियर बनाने में सफलता हासिल कर सकते हैं। व्यावसायिक दृष्टि से इस साल अनुकूल बना रहेगा। व्यवसाय में विस्तार और लाभ में वृद्धि हो सकती हैं, इससे आप उत्साहित बने रहेंगे। सरकारी या अद्र्धसरकारी क्षेत्र में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानान्तरण या फिर प्रमोशन का लाभ मिल सकता हैं। स्वास्थ्य सामान्य बना रहेगा।