×

birthday special: 14 दिसंबर को जन्म लेने वाले जातकों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019

 

व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग ही उसका मूलांक कहलाता हैं। मतलब जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उसी तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलता हैं। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच में हुआ हैं,तो आपका मूलांक यही होगा वही अगर आप 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ हैं,तो इन दोनो अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता हैं। जैसे अगर आपका जन्म 24 तारीख को हुआ हैं,तो आपका मूलांक 6 होगा।

जानिए स्वभाव के बारे में—
इस मूलांक से प्रभावित जातक उदार हृदय, धैर्यवान और क्षमाशील प्रवृत्ति के होते हैं। लक्ष्य प्राप्ति में यह जातक कठोर परिश्रम कर सफलता को प्राप्त कर लेता हैं। जीवन के मध्यकाल में सफलता के शिखर पर पहुंच जाता हैं। जीवन में इन जातकों को पूर्ण यश और आनन्द की प्राप्ति होती हैं।

जानिए आने वाले साल 2019 की सफलताएं—
इस साल चली आ रही परेशानियों से मुक्ति मिल सकती हैं। मन में आशा और उत्साह का संचार होता हैं। सामाजिक मान—प्रतिष्ठा मे वृद्धि हो सकती हैं। राजनैतिक जान—पहचान का भी लाभ प्राप्त हो सकता हैं। न्याय के क्षेत्र में विजय हासिल होगी। विदेश यात्रा की इच्छा पूर्ण हो सकती हैं। आर्थिक दृष्टि कोण से यह साल अनुकूल रहेगा। इंजीनियरिंग, पुलिस, वन विभाग, नगरपालिका, वकालत, माईनिंग आदि क्षेत्रों में आपका करियर बनाने में साल सहायक होगा। व्यावसायिक विस्तार व लाभ से मन प्रसन्न बना रहेगा। जमा पूंजी में वृद्धि हो सकती हैं। राजकीय क्षेत्र में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानांतरण या फिर प्रमोशन का लाभ ​प्रा​प्त होगा। वही स्वास्थ्य की दृष्टि से यह साल सामान्य बना रहेगा।