'12 ज्योतिर्लिंग और 12 राशियां....'जानें किस राशि के लिए कौन सा मंदिर है शुभ और लाभकारी ?
भारत में भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग हैं। हर ज्योतिर्लिंग का एक अलग नाम और महत्व है। शिव पुराण में कहा गया है कि जो लोग सभी 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करते हैं, उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है। शिव पुराण की कोटिरुद्र संहिता में भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों का विस्तृत वर्णन दिया गया है। ये सभी प्राचीन हैं। ऐसा माना जाता है कि भगवान शिव स्वयं इन ज्योतिर्लिंग रूपी शिवलिंगों में निवास करते हैं।
12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन और पूजा का विशेष महत्व है। कहा जाता है कि सिर्फ़ इनके दर्शन मात्र से ही सारे पाप नष्ट हो जाते हैं। जिस तरह 12 ज्योतिर्लिंग हैं, उसी तरह ज्योतिष में 12 राशियाँ भी हैं। कहा जाता है कि अपनी राशि के अनुसार इन ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने से विशेष लाभ मिलता है। तो आइए जानते हैं कि किस राशि के लोगों को किस ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने चाहिए:
मेष: इस राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। इस राशि के लोगों को रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने चाहिए। यह ज्योतिर्लिंग तमिलनाडु में स्थित है।
वृषभ: इस राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशि के लोगों को सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने चाहिए। यह गुजरात में स्थित है।
मिथुन: इस राशि का स्वामी ग्रह बुध है। इस राशि के लोगों को नागेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने चाहिए। यह भी गुजरात में स्थित है।
कर्क: इस राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। इस राशि के लोगों को ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने चाहिए। यह मध्य प्रदेश में स्थित है।
सिंह: इस राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोगों को वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने चाहिए। यह झारखंड में स्थित है।
कन्या: इस राशि का स्वामी ग्रह बुध है। इस राशि के लोगों को मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने चाहिए। यह आंध्र प्रदेश में स्थित है।
तुला: इस राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशि के लोगों को महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने चाहिए। यह उज्जैन में स्थित है।
वृश्चिक: इस राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। इस राशि के लोगों को घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने चाहिए। यह महाराष्ट्र में स्थित है।
धनु: इस राशि का स्वामी ग्रह बृहस्पति है। इस राशि में जन्मे लोगों को काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने चाहिए। यह वाराणसी में स्थित है।
मकर: इस राशि का स्वामी ग्रह शनि है। इस राशि में जन्मे लोगों को भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने चाहिए। यह महाराष्ट्र में स्थित है।
कुंभ: इस राशि का स्वामी ग्रह भी शनि है। इस राशि में जन्मे लोगों को केदारनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने चाहिए। यह उत्तराखंड में स्थित है।
मीन: इस राशि का स्वामी ग्रह बृहस्पति है। इस राशि में जन्मे लोगों को त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने चाहिए। यह महाराष्ट्र में स्थित है।