×

सिर्फ 1 दिन में तैयार हो जाएगा आपके सपनों का घर

 

जयपुर। इस दुनिया में हर इंसान का एक ही सपना होता है, अपने सपनों का महल बनाना। जी हां, हम सब दिन रात इसी धुन में काम करते हैं, अपना खून पसीन बहाते हैं कि एक दिन खुद का घर बनवा सके। वैसे आम तौर पर अपना पसंदीदा घर बनवाने में कम से कम 5 महीने तो लगते ही हैं। लेकिन अगर हम आपसे यह कहें कि आपने ख्वाबों का आशियां महज 12 घंटे में बनकर तैयार हो जाएगा। तो आप इसे अलादीन के चिराग वाले जिनी का काल्पनिक कारनामा ही कहेंगे।

लेकिन अब आप खुश हो जाइए। क्योंकि 21 वीं सदी में इंसान ने इतनी ज्यादा तरक्की कर ली है कि अब कुछ भी नामुमकिन नहीं रह गया है। तभी तो इंसान अब महीनों का काम घंटों में निपटाने में सक्षम हो चुका है। आपने 3डी प्रिंटिंग तकनीक के बारे में तो सुना ही होगा। दरअसल हाल ही में आइकन नामक एक स्टार्टअप कंपनी ने मात्र 12-24 घंटे के भीतर घर तैयार करने का प्रोजेक्ट बनाया है।

खास बात यह है कि आइकन कंपनी घर बनाने के लिए कम लागत वाली 3D प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रही है। विशेषज्ञों का मानना हैं कि इस तरह की नवीन तकनीक से घरेलू निर्माण कार्य बाजार में अहम बदलाव आएंगे। हम आपको बता दे कि यह कंपनी 650 वर्ग फुट का एक मंजिला मकान सीमेंट से केवल 12-24 घंटे में ही बनाने का दावा करती है।

खास बात यह है कि कंपनी 3डी प्रिंटिंग में प्लास्टिक नहीं, बल्कि सीमेंट का इस्तेमाल कर रही है। गौरतलब है कि सामान्य तौर पर सीमेंट से बने मकान को सेट होने में भी कम से कम 20 से 22 दिन लग ही जाते हैं। ऐसे में यह कंपनी केवल 12 घंटे में सीमेंट का मकान बनाकर आपको दे रही है। यह काफी चुनौतीपूर्ण काम है।