×

घोड़े की कुछ अनसुनी बातें जानकर रह जाओंगे हैरान

 

जयपुर। इंसान के सबसे प्रिय जानवरों में से घोड़े को भी शामिल किया जाता है। प्राचीन समय में घोड़े ही आवागम के साधन के रूप में काम में लिये जाते थे। इसके साथ ही घोड़ों की संख्या के आधार पर राजा महाराजाओं की ताकत का मापा जाता था।

आज हम आपकों घोड़े के बारे में कुछ ऐसी जानकारियां देंगे जिन्हें सुनकर शायद आप भी यकिन नहीं कर पाओगे। वैज्ञानिक घोड़ों के बारे में बताते है कि घोड़ा मेहनती जानवर होता है लेकिन इतनी मेहनत करने के बाद भी घोड़ा अपने वजन का केवल 1—2 प्रतिशत ही खाता है।

इसका मुख्य कारण वैज्ञानिक बताते है कि घोड़ों का पेट काफी छोटा होता है, जिस कारण वो इतना कम ही खाना खा पाते है। घोड़ा शाकाहारी जानवर होता है।लेकिन पालतू घोड़ों को अकसर ओट्स, बार्ले जैसी चीजें भी खिलाई जाती हैं। घोड़ों के विशेषज्ञ बताते है कि केवल इनका सोने का तरीका ही नहीं इनकी आंखे भी अनोखी होती है।

घोड़ों का मोनोकुलर विजन होता है, यानी कि उन्हें दोनों आंखों से अलग-अलग छवि दिखाई देती हैं, जिसके कारण एक ही समय में वे दो अलग-अलग चित्र देख रहे होते हैं। यही नहीं इसके कारण ही घोड़े रात के समय में घोड़े को साफ—साफ दिखाई देता है। विशेषज्ञ बताते है कि उनकी आंखों की स्थिति इस प्रकार से होती है कि वो 360 डिग्री तक आसानी से देख सकते हैं।

इसके अलावा विशेषज्ञ बताते है कि घोड़ा खड़े रहकर या लेटकर दोनों तरीकों से सो सकता है। एक स्वस्थ घोड़े की चाल लगभग 44 किलो​मीटर प्रति घंटा होती है।  घोड़े जब दाँत निकालकर हँसते प्रतीत होते हैं, उस समय वो दरअसल हँस नहीं रहे होते बल्कि कुछ सूंघने की कोशिश कर रहे होते हैं,घोड़ों का जबड़ा उनके दिमाग से भी बड़ा होता है। नर घोड़े के 40 दांत होते हैं और मादा घोड़े के केवल 36 दांत होते हैं,घोड़ों के खुर उसी प्रोटीन के बने होते हैं जिस प्रोटीन से इंसानों के बाल बने होते हैं,सामान्य घोड़े का दिमाग का वजन इंसान के दिमाग के वजन का आधा होता है,घोड़ा कभी उल्टी नहीं कर सकता। घोड़े से जुड़ी ऐसी ही और भी कई बाते हैं।

घोड़े की कुछ खास बातों के बारे में विशेषज्ञ बताते है कि घोड़े में कई अद्भुत खुबिया पायी जाती है। जिनमें विशेषज्ञ बताते है कि मेहनत करने के बाद भी घोड़ा अपने वजन का केवल 1—2 प्रतिशत ही खाता है।घोड़ा अपनी आंखों से 360 डिग्री तक आसानी से देख सकते हैं। घोड़ा खड़े रहकर या लेटकर दोनों तरीकों से सो सकता है। एक स्वस्थ घोड़े की चाल लगभग 44 किलो​मीटर प्रति घंटा होती है। घोड़े की कुछ अनसुनी बातें जानकर रह जाओंगे हैरान