×

सूरज तक आपका नाम पहुंचाएगा, नासा का यह अभियान पैगाम लेकर जाएगा

 

इंसान की ख्वाहिश की बेहद कोई इंतहा नहीं है। हाल ही में इंसान ने मंगल पर पहुंचने की कोशिश तेज कर दी है। इसी बीच सूरज को अनदेखा कैसे किया जा सकता है। हाल ही में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अब तक का सबसे दिलचस्प स्पेस प्रॉजेक्ट पेश किया है। आपको सुनकर हैरानी होगी कि अब आप सूरज पर अपना नाम भेज पाएंगे। जी हां, यह मुमकिन होगा नासा के नए पार्कर सोलर प्रोब नामक अंतरिक्ष शोध यान के द्वारा।

संभावना जताई जा रही है कि नासा इस अनोखे अंतरिक्ष यान को जुलाई या अगस्त के बीच प्रक्षेपित कर देगा। नासा की माने तो सूर्य ब्रह्मांड का सबसे चमकीला तारा है। इसी के चारों और सभी ग्रह चक्कर लगाते रहते हैं। सूरज में इतनी गरमी है कि इसके निकट पहुंचना इंसान और विज्ञान दोनों के लिए ही नामुमकिन है। लेकिन नासा ने भी हार नहीं मानी है। अगर सूरज पर हम नहीं जा सकते तो क्या हुआ हमारा नाम तो वहां तक पहुंचाया जा सकता है। जी हां, नासा के वैज्ञानिक इस नई योजना के तहत आपका नाम सूरज तक पहुंचाएंगे।

हालांकि सूरज की तपिश और उसके इर्द-गिर्द फैले खतरनाक विकिरण को पार करना इतना आसान नहीं है।  नासा का यह नया अंतरिक्ष यान पार्कर सोलर प्रोब छोटी कार के समान है। यह यान खास तरह से डिजाइन किया गया है। नासा के अधिकारियों की माने तो यह यान सीधे सूर्य के वातावरण में आपका नाम लेकर जाएगा। हालांकि इस अंतरिक्ष अभियान का मकसद यह जानना है कि इतनी ऊर्जा सूरज के चारों ओर घेरा बनाकर कैसे रखती है।

नासा के अधिकारियों ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि सूरज पर अपना नाम भेजने के इच्छुक लोग अपना नाम 27 अप्रैल, 2018 तक नासा को भेज सकते हैं। आपको बता दे कि एक ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत इनमें से कुछ नाम लॉटरी से चुने जाएंगे। इसके लिए आप http://go.nasa.gov/HotTicket पर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। चुने गए नामों को माइक्रोचिप पर लिखा जाएगा। यह माइक्रोचिप इस यान के द्वारा सूरज के निकट भेजी जाएगी। इस यान की अधिकतम रफ्तार 6.92 लाख किमी प्रति घंटा तक होगी।