×

आखिर कहां से आई पृथ्वी पर सोने की धातु, जानिये इसके बारे में

 

जयपुर। धरती पर सबसे कीमती धातु सोना को माना जाता है जिसके धरतीवासी गहने बनावा कर शरीर पर धारण करते हैं। वैसे तो बता दे कि प्लेटिनम जैसी कुछ धातुएं सोने से भी ज्यादा महंगी होती हैं। तभी तो आज भी आभूषण के मामले में सोने का स्थान सबसे ऊपर रखा जाता है। अमुमन महिलाओं को सबसे ज्यादा सोने के जेवरात ही पसंद आते हैं इसी के साथ चाँदी को भी महिलायें पंसद करती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि यह सोना पृथ्वी पर आया कहां से है? इसके बारे में जानने के लिए दुनियाभर के शोधकर्ता खोज कर रहे हैं।

आपको बता दे कि  धरती पर सोने के अस्तित्व को लेकर पहले से ही कई मान्यताएं लोगों मौजूद हैं। लेकिन एक अध्ययन से सच ज्ञात हुआ कि धरती पर सोने की उत्पत्ति चंद्रमा की तरह विशालकाय खगोलीय पिंडों के टकराने के हुई थी। शोध में बताया कि पृथ्वी के निर्माण काल की प्रारंभिक अवधि में चांद के समानाकार एक भूमंडलीय पिंड पृथ्वी से टकराया था तो यही कारण था कि उसी टक्कर के कारण पिंड पर मौजूद कीमती धातु पृथ्वी पर गिर गये थे।

वैज्ञानिकों ने बताया कि वह टक्कर इतनी खतरनाक थी कि ये धातुएं पृथ्वी के अंदर तक समा गई। अनुसंधानकर्ता इसके बारें में जानकरी दी कि ये टक्कर 3.8 अरब साल पहले घटित हुई थी। शोधकर्ताओं उस काल को लेट अक्रीशन नाम दिया है। माना जाता है कि इस काल में चांद के आकार की बड़ी-बड़ी चट्टानों ने धरती पर टक्कर के साथ बहुमूल्य धातुएं पहुंचाने का कार्य किया करती थी। जानकारी दे दे कि यह शोध कार्य साउथवेस्ट रिसर्च इंस्टिट्यूट और यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड के शोधकर्ताओं ने किया है।