वालमार्ट ने स्वचालित रोबोटिक मधुमक्खियों का पेटेंट करवाया, स्मार्ट खेती में आएंगी काम
जयपुर। फिलहाल दुनिया उस दौर में पहुंच चुकी है, जहां पर धीरे धीरे प्राकृतिक संसाधन खत्म होते जा रहे हैं। साथ ही जलवायु परिवर्तन की वजह से आए दिन पर्यावरण में गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। ऐसे में कई जीवों की प्रजातियों पर भी खतरा साफ मंडरा रहा है। हाल ही में किए गए एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि मधुमक्खियों की जनसंख्या बड़ी तेजी से कम होती जा रही है।
इस लेख को भी देख लीजिए:- पीने लायक हो सकेगा समुद्री खारा पानी, वैज्ञानिकों ने बनाया विशेष…
क्योंकि हर तरफ रेडियो तरंगों का फैलता जाल इन्हें मरने पर मजबूर कर रहा है। इसी बीज दिग्गज खुदरा कंपनी वालमार्ट ने हाल ही में कृत्रिम रोबोटिक मधुमक्खी बनाने की तकनीक का पेटेंट फाइल किया है। बता दे कि वालमार्ट की यह तकनीक स्वचालित मधुमक्खियों की एक पूरी फौज तैयार करने वाली है। इन रोबो बीज की मदद से परंपरागत खेती में परागण की समस्या से निपटा जा सकेगा। कहने का मतलब है कि इन रोबोटिक मधुमक्खियों की मदद से बड़े पैमाने पर खेती की जा सकेगी।
इस लेख को भी देख लीजिए:- नासा को मिला शनि के चंद्रमा पर पानी, जीवन होने की…
आपको बता दे कि इन रोबोटिक बीज को पराग कण फैलाने वाले ड्रोन्स के रूप में जाना जाएगा। इनकी मदद से फसलों के परागण को काफी अच्छी तरह से मनचाही जगह तक फैलाया जा सकेगा। इन रोबो मधुमक्खियों के ऊपर विभिन्न तरह के सेंसर और कैमरे लगाए गए हैं। जिनकी मदद से फसलों की देखरेख स्मार्ट तरीके से की जा सकेगी।
बता दे कि खुदरा क्षेत्र में दिग्गज कंपनी वालमार्ट ने खेती संबंधी संभावनाओ पर अपना एकाधिकार स्थापित करने के लिए ही यह पेटेंट फाइल किया है। इस तरह की तकनीक से उसका उत्पादन कई गुना तक बढ़ जाएगा। साथ ही वह स्मार्ट खेती का नया विचार भी पेश कर पाएगी।