×

इस पहाड़ी पर गाड़ी अपने आप चलने लगती है, क्या है आखिर इसका रहस्य?

 

क्या आपने कभी पहाड़ों की चढ़ाई की है? अगर की है तो आपको पता होगा कि पर्वतों पर चढ़ना कोई बच्चों का खेल नहीं है। पैदल तो छोड़िए, अगर आप किसी गाड़ी में भी पहाड़ीं इलाकों की सैर पर जाते हैं तो इसमें भी कई परेशानियां आती हैं। पहाड़ों पर दुर्गम रास्तें और चढ़ाई होने से अक्सर गाड़ियां आधे रस्ते में ही बंद हो जाती हैं, कुछ गाड़ियों में इंजन गर्म हो जाता है। लेकिन अगर हम आपको कहे कि इस पहाड़ी पर आप अपनी कार में जाएंगे तो यह खुद ही आपकी कार को चलने पर मज़बूर कर देगी। यानी यह खास पहाड़ी चुंबक की तरह आपके वाहन को खींचती है, चाहे आपने इंजन बंद भी कर रखा हो।

इस मैग्नेटिक हिल के जादू को देखकर आप यकीनन दांतों तले उंगली दबाने पर मज़बूर हो जाएंगे। हालांकि कुछ लोगों को इस पर यकीन नहीं हो रहा होगा। लेकिन दोस्तों यह अनोखी पहाड़ी लेह-मनाली मार्ग पर स्थित है। जो भी यह करिश्मा देख लेता है, वो आश्चर्यचकित रह जाता है। इस चुंबकीय पर्वत पर गाड़ी का इंजन बंद होने के बाद भी गाड़ी अपने आप चलने लगती है। जबकि इस घाटी में सामने की ओर खड़ी चढ़ाई है। लेकिन फिर भी आपकी कार यहां खुद-ब-खुद चलने लगती है।

समुद्र तल से करीब 14 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित यह जगह अपने आप में कुदरत का नायाब तोहफा है। इस चुंबकीय पहाड़ी पर कोई भी वाहन अपने आप चलने लगता है। रिपोर्ट के अनुसार यहां पहुंचते ही बंद इंजन की गाड़ी भी 20 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से खुद चलने लग जाती है। हालांकि यहां पर लगे एक साइन बोर्ड पर भी आपको इस बारे में लिखी गई चेतावनी साफ़ नजर आ जाएगी। इन साइन बोर्ड्स पर लिखा हुआ हैं कि कृपया अपनी गाड़ी धीरे चलाएं, आप मैग्नेटिक हिल की रेंज में हैं।

ऐसा नहीं है कि यह अनोखी चुंबकीय क्षमता सिर्फ भारत में स्थित इसी पहाड़ी में पाई जाती है। दुनिया में ऐसी और भी कई जगह हैं, जहां पर चुंबकीय शक्ति विद्यमान है। हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि यहां पर कोई दैवीय शक्ति का वास है। जबकि कुछ लोग इसे कुदरत का करिश्मा मानते हैं। इतना ही नहीं इस पहाड़ी के ऊपर से गुज़रने वाले विमानों में भी हल्के झटके महसूस किए जाते हैं। इसलिए इसे जानने वाले पायलट इस क्षेत्र में प्रवेश करने से पहले ही अपने हवाई जहाज की गति कई गुना बढ़ा लेते हैं। ताकि विमान को चुंबकीय प्रभाव से बचाया जा सके। यह पहाड़ी एक रहस्य के रूप में आज भी लेह-मनाली मार्ग पर पर्यटकों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं।