×

अंतरिक्ष में उगेंगी सब्जियां, जानिए यह अनोखा खुलासा

 

जयपुर। जो लोग गोभी की सब्जी खाने के शौकीन है उनके लिए खास खबर है कि वो लोग अब अंतरिक्ष में भी गोभी खा सकते है जी हां जो लोग अंतरिक्ष में जाने की ख्वाहिश भी रखते हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है। नासा के अंतरिक्षयात्रियों ने करीब एक महीने की कड़ी मेहनत के बाद अंतरिक्ष में पहली बार बंद गोभी को सफल तरीके से उगाया है। कई तरह के शोध करने के बाद इस तरह की नई तकनीक विकसित कर ली है। नासा के कई प्रयासों के बाद अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केन्द्र में चीनी बंदगोभी की एक किस्म उगाई गई है।

नासा की जानकारी के मुताबिक अंतरिक्ष यात्री पेगी विटसन ने हाल ही अंतरिक्ष स्टेशन में तोक्यो बेकाना नामक चीनी गोभी की एक किस्म उगाने में कामयाबी हासिल कर ली है। खास बात यह है कि हाल ही में अंतरिक्ष केन्द्र पर ठहरे हुए अंतरिक्षयात्रियों ने इस गोभी का भोजन भी किया है। इसके साथ ही बाकी बची गोभी के नमूने नासा के केनेडी अंतरिक्ष केन्द्र में वैज्ञानिक शोध की खातिर सुरक्षित रख ली गई है।

आपकी बता दे कि यह गोभी अंतरिक्ष केन्द्र में उगाई जाने वाली पांचवी फसल है और गोभी की ऐसी पहली सब्जी की किस्म है जिसे अतंरिक्ष में विकसित किया गया है। इसस बात पर ध्यान देने जरूरी है कि इस चीनी गोभी की किस्म का चयन कई तरह की पत्तेदार सब्जियों का आकलन करने के बाद किया गया था। नासा की माने तो उसके जॉनसन अंतरिक्ष केन्द्र ने इस तोक्यो बेकाना गोभी की किस्म को चुना है। अब अंतरिक्ष की लज़ीज गोभी खाने का अवसर प्राप्त करों।