×

आसमान के पार से आयेगा बहुमूल्य खनिज

 

जयपुर। वर्तमान में मानव इतना तेजी हो गया है की आसमान में छलांग लगाकर तारे तोड़ने की ताकत रखता है। वैज्ञानीकों द्वारा बनाई जा रही नई नई तकनीक से हर काम को संभव बना दिया है। बड़ी ही तेज गति से बढ़ रही वैज्ञानिक ताकत ब्रह्मांड में अपना परचम लहरा रही है। पृथ्वी को पुरा खंगाल कर निचोड़ कर यहां का जीवन बर्बाद कर अब अंतरिक्ष के पीछे पड़ गया है।

कुछ ही दशकों में रोबोट अंतरिक्ष में खुदाई करेंगे और वहां से जरूरी खनिज धरती तक पहुंचाएंगे। तकनीक के विकास के साथ इन खनिजों की मांग भी बढ़ती जा रही है। हालांकि ये बहुमूल्य तत्व पृथ्वी पर हैं, लेकिन इन खनिजों को पहाड़ों से निकालना और उन्हें साफ करना बहुत महंगा और मेहनत का काम है।

मंगल ग्रह के क्यूरियोसिटी मिशन पर काम कर रही नासा के वैज्ञानिक रेने फ्रैडेट के अनुसार अंतरिक्ष का खनन संभव है और इसमें 20 से 30 साल लग सकते हैं। वहीं कई अन्य वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि यह इससे कम समय में संभव हो सकेगा। अब सोना धरती का नहीं ब्रह्मांड का पहनना