×

21 जुलाई की पूर्णिमा के दिन दिखेगा थंडर और बक मून,जाने क्या है वैज्ञानिकों का कहना 

 

विज्ञान न्यूज़ डेस्क,पिछले महीने 21 जून को दुनिया ने पूर्णिमा के मौके पर ‘स्‍ट्रॉबेरी मून' का शानदार नजारा देखा। अब जुलाई महीने में भी 21 तारीख को ही पूर्णिमा का चंद्रमा नजर आएगा। इसे थंडर मून (Thunder Moon) कहा जाता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 21 जुलाई की शाम करीब 4 बजे से थंडर मून की शुरुआत हो जाएगी और चांद को अगली सुबह तक देखा जा सकेगा। खास यह है कि उस दिन चांद के साथ बुध ग्रह भी नजर आएगा। यह उन लोगों के लिए खास मौका होगा, जो खगोलीय घटनाओं में दिलचस्‍पी रखते हैं। 

क्‍या होता है फुल मून 
फुल मून यानी पूर्णिमा तब होती है, जब चंद्रमा आकाश में एक पूर्ण चक्र की तरह नजर आता है। चंद्रमा खुद से कोई रोशनी जनरेट नहीं करता। ऐसे में पूर्णिमा तब होती है जब चंद्रमा, पृथ्‍वी से सूर्य की विपरीत दिशा में होता है।  
 
जुलाई की पूर्णिमा को कहते हैं बक मून
जुलाई की पूर्णिमा को बक मून भी कहा जाता है। यह नाम मूल अमेरिक‍ियों ने दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, जुलाई वह समय होता है जब मेल हिरनों के नए सींग उगना शुरू हो जाते हैं। इस वजह से जुलाई की पूर्णिमा को बक मून कहा जाता है।
 
इस साल 4 सुपरमून 
जुलाई की पूर्णिमा सुपरमून नहीं है। इस साल 4 सुपरमून दिखाई देंगे, लेकिन जुलाई की पूर्णिमा इसमें शामिल नहीं है। बीबीसीस्‍काईनाइट के अनुसार, पहला सुपरमून 19 अगस्‍त को नजर आएगा। उसके बाद 18 सितंबर, 17 अक्‍टूबर और 15 नवंबर को तीन और सुपरमून दिखाई देंगे।  पूर्णिमा एक ऐसी खगोलीय घटना होती है, जिसे हर कोई बिना रुकावट देख सकता है। कोई टेलिस्‍कोप इसके लिए नहीं चाहिए। हालांकि अगर आप बुध ग्रह को करीब से देखना चाहते हैं, तो टेलिस्‍कोप की मदद ले सकते हैं, बशर्ते कि आपके एरिया का मौसम साफ हो।