×

अंतरिक्ष यान जैसा दिखता है यह घर, देखकर हैरान हो जाते हैं लोग

 

जयपुर। अंतरिक्ष की अनंत गहराइयों ने सदियों से इंसानी कल्पना को अपनी ओर आकर्षित किया है। तभी तो इंसान कई सालों से अंतरिक्ष में गोते लगा रहा है। आम तौर पर कॉस्मिक दुनिया में जाने के लिए खास किस्म के विमान बनाए जाते हैं। लेकिन सोचिए अगर कोई अपने सपनों का घर ही बिल्कुल किसी स्पेस शिप की तर्ज पर बना ले तो कैसा लगेगा। जी हां, यह तस्वीर में जो स्पेस शटल नजर आ रहा है, यह दरअसल एक घर ही है।

इस लेख को भी देख लीजिए:- कुत्ते जितना ही सूंघ सकती है इंसान की नाक, जानिए यह…

इस तस्वीर को देखकर कोई भी आदमी इसे एक अंतरिक्ष यान ही समझ बैठता है। मगर हम आपको बता दे कि यह कोई स्पेस से धरती पर लौटा अंतरिक्ष यान नहीं है। अरे भाई यह तो किसी बंदे का गरीबखाना है। मतलब यह किसी का घर है। बस इसे अपोलो यान की थीम पर डिजाइन किया गया है। 250 वर्ग फुट में बने इस अनोखे स्पेस घर को 1969 में चांद पर उतरे अपोलो 11 की कार्बन कॉपी कहा जा सकता है।

बता दे कि इसके आठ कोनो में ठीक उसी तरह के स्टील के बीम लगाए गए हैं, जैसे असली अपोलो यान में लगे हुए थे। कोई भी पहली झलक में इसे अपोलो यान ही समझ सकता है। क्योंकि इसे इतनी चतुराई से डिजाइन किया गया है कि बिना अंदर दाखिल हुए इसकी सच्चाई का पता ही नहीं चल पाता है।

इस लेख को भी देख लीजिए:- एक ऐसी मशीन जो आपके ख़यालों की ख़बर रखेगी

बता दे कि यह जमीन से 9 फुट ऊपर स्थित है। इसमें रसोईघर के साथ ही बेडरूम और एक अलग से भोजन कक्ष भी निर्मित हैं। इतना ही नहीं, इसकी खिड़कियों से आप बाहर की ओर नदी और पहाड़ो का कुदरती नजारा भी देख सकते हैं। साथ ही रात की टिमटिमाती रोशनी का मजा लेने के लिए छत पर पारदर्शी गुंबद लगाया गया है। कोलंबिया नदी के समीप बने इस स्पेसशिप नुमा घर को मशहूर आर्किटेक्ट कुर्ट हग्स ने डिजाइन किया है।