×

ये देश देता है संसार की सबसे तेज़ इंटरनेट स्पीड जानिये कितनी स्पीड है इंटरनेट की, इस देश में

 

जयपुर | वर्तमान समय में हम कई यंत्रों का उपयोग कर रहें हैं जिनके अंदर हम इंटरनेट सर्विस का भी उपयोग करतें हैं |  इंटरनेट के जरिये हम  किसी भी चीज़ को किसी भी समय  सर्च कर सकतें  हैं पर कभी-कभी इस इंटरनेट सेवा में कई व्यवधान आने की वजह से इसकी स्पीड  कम-ज्यादा होती रहती है |

और ऐसे में हमारे काम  भी प्रभावित होतें हैं  जिसके कारण हम सही समय पर अपने  काम को अंजाम नहीं दे पाते हैं और हमारा समय भी बर्बाद होता है| दुनिया के  हर देश में अलग -अलग स्पीड की  इंटरनेट सेवा  प्रदत होती है | जोकि उस देश की कार्य क्षमता को दर्शाती है |

पर कभी न कभी  हमारे मन में ये सवाल आ सकता है कि सबसे तेज़ इंटरनेट स्पीड  कहाँ मिलती होगी और कितनी स्पीड मिलती होगी  तो इसका जवाब है-“नॉर्वे “| जी हाँ आपको बता दें दुनिया में  नॉर्वे एकमात्र देश है जो  पुरे संसार में सबसे तेज़ इंटरनेट स्पीड  देता है और वो भी  52 एमबीपीएस |

और यह स्पीड नॉर्वे की शीर्ष  दूरसंचार कंपनी टेलीनार द्वारा दी जा रही है | जोकि इस समय विश्व में सबसे तेज़ इंटरनेट स्पीड  है |  और यही फ़ास्ट इंटरनेट स्पीड इस देश की कार्य क्षमता को भी बढाती है | इस स्पीड के दौरान कार्य का संपादन कई गुना बढ़ जाता है | और साथ ही देश की कार्य क्षमता भी बढ़ती है |