×

कौआ और उल्लू होते है जानी दुश्मन, देखते ही करते है हमला

 

जयपुर। ‘उल्लू’ वैसे तो ये शब्द मूर्ख लोगों को संबोधित करने के लिए प्रयोग किया जाता है। पर शायद ही कोई जानता होगा कि उल्लू एक बुद्धिमान प​क्षी होता है। वैज्ञानिक इनके बारे में कहते है​ कि उल्लू में सुपर—ट्यून बुद्धि होती है, जो ​दुनिया में उनकी मदद करती है।

आज आपकों उल्लू से जुड़ी कुछ रोचक बाते बताने वाले है, जिनकों जानकार शायद आपकों हैरानी हो पर ये बाते एकदम सत्य है। उल्लू के संबंध में ये धारणा होती है ये अपनी गर्दन को 360 डिग्री तक घुमा सकता है। लेकिन ये बात एकदम गलत होती है। पक्षियों में ऐसा कोई पक्षी नहीं होता है, जो अपनी गर्दन को 360 डिग्री तक घुमा सकता है।

वो केवल अपनी गर्दन को 135 डिग्री तक घुमा सकते हैं। वैज्ञानिक बताते है कि उल्लू अपने शिकार का दूर से ही पहचान लेता है। इसकी वजह बताई गई है कि उनकी आंखे गोल नहीं होती है इसी कारण वो दूर की चीजें आसानी से देख सकते है जबकि पास की नहीं।

उल्लू जब उड़ता है तो उसके पंखो की बिलकुल भी आवाज नहीं आती हैं। उल्लू की आंख की तीन पलह होती है। पहली पलक झपकने के लिए, दूसरी पलक नींद के लिए और तीसर पलक का काम उल्लू अपनी आंख को साफ करने के लिए करता है। उल्लू का झुण्ड जहां जमा होता है, उसे संसद कहा जाता है।

अगर आप उल्लू की दुश्मन की बात करे तो कौआ, उल्लू का सबसे जानी दुश्मन होता है। अगर ये दोनों आपस में एकदूसरे को देख भी ले तो एक—दूसरे को मारने पर उताररू हो जाते हैं।

वैज्ञानिकों ने उल्लू के बारे में कुछ खास बाते साझा की है। उल्लू के बारे में बताया गया है कि उल्लू में उल्लू में सुपर—ट्यून बुद्धि होती है, जो ​दुनिया में उनकी मदद करती है। कौआ और उल्लू अपने सबसे जानी दुश्मन होते है। ये दोनो देखते ही हमला कर देते है और अंत तक लड़ते रहते हैं। कौआ और उल्लू होते है जानी दुश्मन, देखते ही करते है हमला